Close

TODAYS HOROSCOPE 25 MAY 2023:जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि : सुखों में आज वृद्धि होगी
मेष राशि वालों के घरेलू सुखों में आज वृद्धि होगी। व्यावहारिकता के साथ आज का लाभ उठाएं। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की निकटता का लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ के नए अनुबंध प्राप्त होंगे तथा पुराने कार्यों से लाभ की संभावना भी शीघ्र ही बनेगी। व्यावसायिक कार्यों में आशाजनक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। दीर्घकालिक लाभदायक रहेगा लेकिन शेयरों में पैसा अनुभवी लोगों की सलाह से ही लगाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और स्वजनों से सुखद मुलाकात भी होगी। शाम को शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और पीले रंग का प्रयोग करें।

वृषभ राशि : भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी, लेकिन धीरे धीरे सभी कार्य बन जाने से मन में प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज दिमागी मेहनत अधिक रहेगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी और धन लाभ के लिए भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी गलतफहमी की वजह से परिवार का माहौल खराब हो सकता है। पैतृक संपत्ति के कार्यों को फिलहाल के लिए रोक देना ही बेहतर होगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी हो जाएगी। भाई-बहनों के बीच सहयोग रहेगा, लेकिन मतभेद भी रहेंगे। घर में सुख के साधनों का पूर्ण भोग करेंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। नहाते वक्त ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि : मान-सम्मान में हानि की आशंका

मिथुन राशि वाले आज अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें, मान-सम्मान में हानि की आशंका बन रही है। घर में या किसी अन्य महिला के कारण कलह और क्लेश हो सकता है। भावुकता अधिक होने के कारण आप विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित होंगे। मन में उत्साह की स्थिति रहेगी, कहीं से कोई काम बनता नजर नहीं आएगा, जिससे मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। लेकिन शाम के बाद अचानक कोई शुभ समाचार या लाभ मिलने से कुछ राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकतर मौन रहने का प्रयास करें। मन में निराशा आवेश के रूप में फूट सकती है।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कर्क राशि : लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-शांति का है। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी असुविधा होगी, लेकिन आप सफल रहेंगे और दिन सुखद रहेगा। महिलाएं दिनभर मनोरंजन के मूड में रहेंगी, जिससे घरेलू कार्यों में देरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में योगदान कम रहेगा, फिर भी सम्मान बना रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी के बाद नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा जातक आज आराम के कारण कार्यक्षेत्र पर ठीक से ध्यान नहीं देंगे, व्यापारी वर्ग भी आज समय का लाभ मिलने से भविष्य को लेकर निश्चित रहेंगे। सायंकाल का अधिकांश समय खर्चीला रहेगा और सुख-सुविधाओं पर व्यतीत होगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और केले के पेड़ की पूजा करें।

सिंह राशि : धन की आमद मध्यम रहेगी
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आलस्य के कारण आवश्यक कार्यों में विलंब हो सकता है। आज आप किसी भी काम को जल्दी करने के लिए तैयार नहीं होंगे, लेकिन एक बार शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में गति के कारण व्यस्तता बढ़ेगी, धन की आमद मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा जातक आज जल्दबाजी में काम करेंगे, जिससे कुछ गलतियां हो सकती हैं इसलिए ध्यान रखें। आज किसी के उकसावे में आप अपशब्दों का प्रयोग ना करें, जिससे छोटा सा मामला भी बिगड़ सकता है। महिलाएं आज नकारात्मक भावनाओं से ग्रसित हैं लेकिन गृहस्थ के लिए फायदेमंद रहेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि: भावुक होकर कोई फैसला न लें

कन्या राशि वाले आज भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। मनोरंजन की ओर अधिक ध्यान देने से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की सौगात देकर दिन गुजरेगा। संध्या पूर्व का समय व्यापार में उन्नति दायक रहेगा। इससे पहले और बाद में अधिकांश समय उदासीन रहेगा। आज कोई आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठा सकता है। भावुक होकर कोई फैसला न लें, अन्यथा बाद में परेशानी होगी।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। आटे की लोई में चना दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाएं।

तुला राशि : धन संबंधी उलझन बढ़ सकती हैं
तुला राशि वालों के लिए आज धन संबंधी उलझन बढ़ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के उद्दंड व्यवहार से घर का वातावरण खराब हो जाएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन काम आएगा। धार्मिक कार्यों में आज कम रुचि लेंगे लेकिन ज्योतिष आदि विषयों को समय देंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में आज अपना काम स्पष्टता से करें। अधिकारियों की बात न मानना आज भारी पड़ सकता है, सावधान रहें। व्यापारी वर्ग को नए कार्यों में धन लगाने से कष्ट हो सकता है। शाम को कुछ समय आकस्मिक धन से राहत दिलाएगा, लेकिन खर्चे बराबर रहने से आप बचत नहीं कर पाएंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: संतोषजनक स्थिति बनेगी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सुबह से ही काम में लग जाने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी और थकान भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक आज निर्णय लेने में कुछ असमंजस महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां चलती रहेंगी, फिर भी संतोषजनक स्थिति बनेगी। आज जहां अधिक लाभ की आशा है, वहां आपको निराश होना पड़ सकता है, इसके विपरीत जहां संभावना कम है वहां लाभ होगा। घरेलू कार्यों में अधिक वृद्धि के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी, फिर भी परिवार के सदस्यों को पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। किसी न किसी की नाराजगी तो झेलनी ही पड़ती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की पूजा करें और गरीबों को पीले वस्त्र एवं भोजन दान करें।

धनु राशि: सफलता के आसार अधिक रहेंगे
धनु राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसका फल जल्द ही निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम मिलने में थोड़ी देरी भी हो सकती है। आज मानसिक कार्यों में सफलता के आसार अधिक रहेंगे। व्यावहारिक जगत में आप अन्य लोगों की तुलना में बुद्धिमान माने जाएंगे, लेकिन इससे आपको आर्थिक लाभ नहीं मिल पाएगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर यह सब काल्पनिक पुलाव जैसा लगेगा। कार्य व्यवसाय से रुक-रुक कर आंशिक लाभ होगा। रोजमर्रा के खर्चे आसानी से निकाल लेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रह सकती है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। कलाई और गर्दन पर हल्दी का टीका लगाएं।

मकर राशि : आर्थिक रूप से दिन मिलाजुला रहेगा
मकर राशि वाले आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा मन की बात सबके सामने कहने से बाद में परेशानी हो सकती है। काम-धंधे सुचारू रूप से चलेंगे, फिर भी जरूरी काम दूसरे लोगों से सलाह-मशविरा करके ही करें। आध्यात्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे तथा गूढ़ विषयों को जानने की लालसा रहेगी। तीर्थ यात्रा या अन्य पुण्य कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन मिलाजुला रहेगा और बिक्री सामान्य रहेगी फिर भी धन की आमद निश्चित नहीं होगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं।

कुंभ राशि: धन का निवेश न ही करें तो बेहतर होगा
कुंभ राशि वाले आज किसी के कहने पर न आएं, भ्रामक बातों पर शीघ्र विश्वास करने से हानि हो सकती है। व्यवहार शून्यता भी आज संबंधों में कड़वाहट पैदा करेगी। कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कार्य व्यवसाय के प्रति कम गंभीरता दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग को मनमाने रवैये से नुकसान हो सकता है। कुंभ राशि के जातक आज धन का निवेश न ही करें तो बेहतर होगा। प्रतिस्पर्धी भी पूरी तरह से हावी रहेंगे। बिना किसी की मदद के धन लाभ होना मुश्किल होगा। पारिवारिक वातावरण भी अस्थिर रहेगा, सदस्यों में एकमत न होने के कारण संघर्ष की स्थिति रहेगी और महिलाओं की बातों को नजरअंदाज करना भी मुश्किल बना सकता है। विपरीत लिंग के आकर्षण से मान-सम्मान में हानि होगी, सावधान रहें।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशि: नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे
मीन राशि वालों को आज कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक प्रभावशाली साबित होंगी। मीन राशि के जातक के घर का वातावरण सामान्य रह सकता है। आज आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में राय बदल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे और व्यवसायी भी बेझिझक निर्णय ले सकते हैं, जिससे लाभ अवश्य होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन किसी की उलझन के कारण कुछ समय के लिए दुविधा की स्थिति भी रहेगी।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। केले के जड़ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें।

scroll to top