Close

आज का इतिहास :1975 में डायरेक्टर, प्रोडूयसर करण जौहर का हुआ था जन्म ,2005 में सुनील दत्त का हुआ था निधन

० प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म 25 मई 1886 में हुआ।
० बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म 25 मई 1899 में हुआ।
० जावा में आज ही के दिन 1919 में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई।
० इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म 25 मई 1922 में हुआ।
० जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन 25 मई 1924 में हुआ।
० त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री बासदियो पांडेय का निधन 25 मई 1933 में हुआ।
० आज ही के दिन 1961 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
० अफ़्रीकी इतिहास में आज ही 1963 में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।
० बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना 25 मई 1970 में की गई।
० भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, कॉस्टयूम डिजाइनर, स्क्रीन राइटर अभिनेता ऑल टीवी हॉस्ट करण जौहर का जन्म 25 मई 1975 को मुंबई, भारत में हुआ था
० बांग्लादेश में आज ही के दिन 1985 को आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।
० अमेरिकी वैज्ञानिकों को 25 मई 1995 को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
० हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन 25 मई 1998 में हुआ।
० परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर आज ही के दिन 1998 में प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत हुए।
० चिली ने 25 मई 2003 में पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
० हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 में हुआ।
० नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण आज ही के दिन 2006 में किया।
० श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर 25 मई 2007 में सैद्धांतिक अनुमति दी।
० अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर 25 मई 2008 में पहुंचा था।
० बांग्ला अभिनेता तपन चट्टोपाध्याय का निधन 25 मई 2010 में हुआ।
० भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन 25 मई 2011 में हुआ।
० प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन 25 मई 2012 में हुआ।
० जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा आज ही के दिन 2013 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।

scroll to top