Close

AMAZING FACTS: ये है दुनिया का सबसे गरीब देश, भूख के कारण बढ़ रही है मृत्यु दर

दुनिया के कई देश तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और उनकी अर्थव्यवस्था में भी सुधार हो रहा है पर दुनिया के गरीब देशों में पहले नंबर पर बुरुंडी आता है। यहां लोगों को जीवन जीने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी बड़ी मुश्किल से मिलती हैं, पर आखिर इस देश में ऐसा क्यों है आइए जानते हैं।

बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं। इंग्लैंड और अमेरिका के द्वारा इस देश पर शासन किया गया था। जब यह देश आजाद हुआ तो इस देश में आर्थिक हालत सही थी पर साल 1996 से हालात बदल गए।

साल 1996 से लेकर साल 2005 तक तुत्सी, त्वा और हुतु जनजातियों में एक बड़ा जातीय संघर्ष चला और इसमें लाखों लोगों की जान गई। इसके बाद से ही इस देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। धीरे-धीरे देश आर्थिक रूप से पिछड़ते हुए गरीब होता चला गया। इस देश की आर्थिक स्थिति में गिरावट शुरू हुई जो आज तक जारी है और यह दुनिया के सबसे गरीब देशों की सूची में आ गया।

मृत्यु दर प्रति भी है बहुत अधिक
बुरुंडी में शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 शिशुओं में से 87.8 शिशुओं की मौत हो जाती है। यहां लोगों को भरपेट भोजन भी नहीं मिलता है जिस कारण से शिशु की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है।

ये देश भी हैं बहुत गरीब
मध्य अफ्रीकी गणराज्य भी गरीब देशों की सूची में दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो है। इस देश में प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है पर फिर भी यह देश बेहद गरीब है।इस देश में अभी भी ऐसी स्थिति है कि यहां पर ग्रामीण इलाकों में लोगों को बिजली और मूलभूत सुविधाओं के बिना रहना पड़ता है।

scroll to top