Close

ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर कन्नी काटे पुनिया

छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने को हैं।ढाई साल के बाद क्या वाकई प्रदेश सरकार में CM का चेहरा बदलेगा इस सवाल पर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव  पीएल पुनिया  ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पार्टी के कौन सरकार में रहे? कितने दिन रहे? उससे उनको क्या लेना देना है। यह सवाल अक्सर मेरे सामने आता है। इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।

राज्य में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद भी  पार्टी के नेताओं को अब भी प्रदेश के कई मंडल और निगमों में पद मिलने की आस है। मगर इंतजार की घडी कब खत्म होगी, किसी को पता नहीं है , खुद पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ये कहा है कि फिलहल निगम मंडलों में किसी तरह की कोई नियुक्ति नहीं होने जा रही। ये बयान उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों के जवाब में दिया।

श्री पुनिया ने कहा कि एक बैच का अपॉइंटमेंट हो चुका हैं। बाकी की प्रक्रिया चल रही है । यहां से अंतिम रूप लेने के बाद लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुमोदन के लिए प्रक्रिया में लंबित है। उसमें समय लग सकता है जल्दी भी हो सकता है। पुनिया के रायपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम स्थानीय नेता एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां से पुनिया को एक प्राइवेट होटल में ले जाया गया। होटल तक समर्थकों ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

ढाई साल से कोई ढंग का पद न मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं रोष है, ये दावा अक्सर भाजपा के नेता करते हैं। इस के जवाब में पुनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की के नाराजगी का प्रश्न ही नहीं है, उनके लिए गर्व की बात है कि उनकी सरकार है। हमारी सरकार है। कांग्रेस पार्टी की सरकार है। प्रदेश सरकार प्रदेश के हित में, गरीबों के हित में, किसानों के हित में शानदार काम कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- जशपुर की आदिवासी महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह

One Comment
scroll to top