Close

आज का इतिहास 22 जून : 1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की

22 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

० सम्राट हुमायूं ने अपने बेटे अकबर को 1555 में अपने वारिस के रूप में घोषित किया।

० सिसाक की लड़ाई में ईसाइयों की सामुहिक सेना ने 1593 में उस्मानी तुर्कों (ऑटोमन) को हरा दिया।

० येल विश्वविद्यालय में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना 1844 में हुई।

० अमेरिकी कांग्रेस ने 1870 में संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की।

० पुणे में चाफेकर बंधुओं ने 1897 में तत्कालीन जिलाधिकारी वाल्टर चार्ल्स रैण्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।

० स्वीडन ने 1906 में राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

० नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

० जॉर्ज पंचम का 1911 में राजतिलक हुआ।

० द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने 1941 में सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

० लिथुआनिया में 1941 को जून विद्रोह शुरू हुआ।

० अमेरिका ने 1944 में सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।

० इंग्लैंड और भारत के बीच 1946 में लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ।

० ब्रिटिश सम्राट ने 1948 में इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा।

० भारत के सम्राट का खिताब 1948 में उनकी महामहिम, यूनाइटेड किंगडम के राजा का खिताब से हटा दिया गया है।

० तत्कालीन सोवियत रूस ने 1957 में पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।

० अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने 1981 में अपना अपराध कबूल किया।

० लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने 1984 को पहली उड़ान भरी।

० ईरान में 2002 को आये भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।

० पूरा ईराक 2005 को विश्व धरोहर सूची में शामिल।

० अमेरिका ने 2006 में मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

० सुनीता विलियम्स 2007 में अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।

० सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष 2008 में नियुक्त किया गया।

० उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने 2008 में तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।

० 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में 2009 को दिखाई दिया।

० पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर 2012 में महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने।

० अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली ईमारत में 2015 को आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल हुए।

० इसरो ने 2016 को अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह।

22 जून को जन्मे व्यक्ति

० भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का जन्म 1900 में हुआ।

० फिलिपिनी अभिनेत्री मोना लिसा का जन्म 1922 में हुआ

० भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म 1932 में हुआ।

० भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम अल्टर का जन्म 1950 में हुआ वो।

22 जून को हुए निधन

० भारत के प्रसिद्ध कवी जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ का निधन 1932 में हुआ।

० बौद्ध भिक्षु, पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान तथा लेखक भदन्त आनन्द कौसल्यायन का निधन 22 जून 1988 में हुआ।

० भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन 1994 में हुआ।

० प्रमुख हिन्दी कवि केदारनाथ अग्रवाल का निधन 2000 में हुआ।

० भारतीय निदेशक और निर्माता राम नारायणन का निधन 2014 में हुआ।

scroll to top