Close

आज का इतिहास 5 जुलाई : 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया

5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 5
० मुगल शासक औरंगजेब ने 1658 में अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
० ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह 1924 में हुआ।
० लेबर पार्टी ने 1945 में ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
० भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
० बीबीसी ने 1954 में पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
० आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना 1954 में हुई।
० अल्जीरिया के ओरान में 1962 को हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत।
० भारत की 1968 में पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
० 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश पांच जुलाई 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
० जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने 1977 में देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
० पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने 1977 में सत्ता संभाली।
० राजन महादेवन ने 1981 में गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
० इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत 1994 में हुई।
० स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने 1996 में पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
० पीट सम्प्रास ने 1998 में पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
० टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण 1998 में किया गया।
० तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन 1998 में हुआ।
० संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा 1999 में हुई।
० दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन 2000 को प्रारम्भ हुआ।
० चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने 2001 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
० काठमांडु में 2002 को नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
० ग्रीस ने 2004 में यूरो कप फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
० इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव 2004 में आयोजित हुआ।
० मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में 2007 को हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत।
० नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने 2008 में संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
० स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 2009 में एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।
० इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर 2013 में हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।

5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – July 5 Famous Birthdays
० प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म 1946 में हुआ था।
० समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म 1956 में जन्म लिया
० भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म 1995 में हुआ।

5 जुलाई को हुए निधन – Famous Deaths July 5
० अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन 1877 में हुआ था।
० भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन 1957 में हुआ था।

scroll to top