Close

आज का राशिफल 13 जुलाई : जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन महीने के दूसरे गुरुवार का दिन

मेष राशिफल 13 जुलाई 2023: काम में सफलता पाएंगे, प्रोत्साहन मिलेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा राशि से दूसरे घर में चल रहे चंद्रमा आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। आज आप कोई बड़ा काम हाथ में लेंगे जिमें आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलेगा। आज आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक
जीवन स्थिति सुखद रहेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल 13 जुलाई 2023: सम्मान बढेगा, लाभ पाएंगे
वृषभ राशि वालों को आज कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। काफी समय से अटक रहा आपका काम आझ बन सकता है। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा,लेकिन परिवार में आज आपको किसी सदस्य से भला-बुरा सुनने को मिल सकता है।
लेकिन आप अपने व्यवहार और संयम से स्थिति को अनुकूल बनाए रख पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका आनंद के पल बिताएंगे। व्यापार में आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल दूध मिश्रित जल चढ़ाना आपके लिए
लाभप्रद होगा।

मिथुन राशिफल 13 जुलाई 2023: खर्चीला दिन है, वाणी संयमित रखें
आज मिथुन राशि के जातक अपने सोचे हुए काम को पूरा होने से संतुष्ट रहेंगे। संतान पक्ष से कोई तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। लव लाइफ में आज आपको बहुत ही समझदारी से चलना हो किसी बात को लेकर प्रेमी नाराज हो सकता है। आज आपकी अपनी मां के साथ भी कहासुनी होने की आशंका है,इसलिए जहां तक हो आज स्थिति को संभालने की कोशिश करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपका दिन भी खर्चीला रह सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

कर्क राशिफल 13 जुलाई 2023: आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे
आज कर्क राशि के जातकों को माता की सेहत का ध्यान रखना होगा, इनका स्वास्थ्य नरम रह सकता है। कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन आपको अपनी साफ छवि बनाए रखनी होगी अगर आप दोहरी छवि बनाएंगे यानी सामने कुछ और पीछे कुछ तो इससे आज आपके मान-सम्मान को हानि होगी। वैसे आज आर्थिक मामलों में आप बेहद भाग्यशाली रहेंगे। कारोबार में अच्छी कमाई होगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें, भगवान विष्णु के मंत्र का जप करें।

सिंह राशिफल 13 जुलाई 2023: आज अपने शौक और चाहतों पर धन खर्च करेंगे
सितारे बता रहे हैं कि आज सिंह राशि के जातकों को प्रतियोगिता में उत्साहजनक परिणाम मिल सकता है। संतान के साथ आपका तालमेल बढिया रहेगा, बच्चों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज अगर आपको व्यापार के सिलसिले में दूर या पास की यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें क्योंकि इससे आपको लाभ अवश्य होगा। अगर छात्र किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज आवेदन कर सकते हैं, दिन इसके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप अपने ऊपर कुछ पैसे भी खर्च करेंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें, पिता से आशीर्वाद लें।

कन्या राशिफल 13 जुलाई 2023: लोग आपका काम बिगाड़ सकते हैं, संयम से काम लें
आज कन्या राशि के जातक धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिल सकता है। यदि आज आप अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय लें तो बहुत सोच-विचार कर लें और किसी की बातों में न आएं, अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपके जीवनसाथी को आज कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको चिंता परेशानी हो सकती है। कारोबार व्यापार में विस्तार के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और साथ ही राहु के मंत्र का जप करें।

तुला राशिफल 13 जुलाई 2023: खर्च बढने से तनाव में रहेंगे
तुला राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपका काम अटक सकता है या किसी तकनीकी समस्या के कारण आपको काम में परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में भी आज आपका दिन उलझन वाला रह सकता है। गैर जरूरी खर्चे और अचानक होने वाले खर्च की वजह से आप तनाव में आ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो आपके निकट संबंधियों से भी संबंध आज खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, शिव मंत्र का जप भी कल्याणकारी होगा।

वृश्चिक राशिफल 13 जुलाई 2023: वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा
वृश्चिक राशि के जातक आज पारिवारिक जीवन में आनंद और खुशी मना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद यदि कोई चल रही है तो वह बात आज फाइनल तक पहुंच सकती है। यदि संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आज आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी चतुराई और साहस से स्थिति से अनुकूल बनाए रख पाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

धनु राशिफल 13 जुलाई 2023: उन्नति और लाभ का योग बनेगा
आज धनु राशि के जातकों में दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। आज आप धार्मिक अनुष्ठानों और सामाजिक कार्यों भाग ले सकते हैं। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र अथवा परिचित की मदद से आपको उन्नति और लाभ मिलने का योग बना है। आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। छात्रों को आज शिक्षक औऱ मित्रों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशिफल 13 जुलाई 2023: दिनचर्या में बदलाव से पाएंगे सफलता
मकर राशि के जातकों को आज अपने दैनिक कार्य निपटाने के लिए दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। आज आपको अपने बच्चों की शिक्षा में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए उनके साथ किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाना पड़
सकता है। आज बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी होंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल रहा है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक लगाएं, गुरुजनों से आशीर्वाद लें।

कुंभ राशिफल 13 जुलाई 2023: पूर्व में किए काम को लेकर चिंता हो सकती है
कुंभ राशि के जातक आज 13 जुलाई को अपने अनुभव और ज्ञान से कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे, आपका व्यवसाय चरम पर पहुंचेगा। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। यदि परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त हो जाएगा। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी भविष्य की योजना परचर्चा हो सकती है। वैसे आज आपको पूर्व में किए किसी काम को लेकर चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आज अभिषेक करें,महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

मीन राशिफल 13 जुलाई 2023: रुका और अटका हुआ धन मिल सकता है
आज मीन राशि के जातक अपने कार्य व्यवसाय में व्यस्त रहेंगे, परिश्रम का इनको आज लाभ भी मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश में आपको लाभ मिलेगा। आज आपको लंबे समय से रुका और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि से तीसरे घर में हो रहा है ऐसे में आज आपको साहसिक निर्णय का भी लाभ मिलेगा। परिवार में आप छोटे-भाई बहनों से सहयोग पाएंगे। मित्रों के साथ आप शाम का समय बिता सकते हैं, किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

आज भाग्य 83% तक आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना आपके लिए
लाभप्रद होगा

scroll to top