Close

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर ग्राम सिंघनपुर में उत्सव

भाजपा मण्डल बसना के नेतृत्व में जनपद सदस्य  जगजीत मिट्ठू अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने किया आयोजन

बसना।  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में सोमवार को ग्राम सिंघनपुर में  सांवरा आदिवासी समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मण्डल बसना के नेतृत्व में जनपद सदस्य और भाजपा नेता जगजीत मिट्ठू अग्रवाल तथा मनोज अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सिंघनपुर के शबरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर  उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी थी।

मुर्मु जी के ऐतिहासिक जीत पर बधाई

श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने द्रौपदी मुर्मु के रूप में  देश की पहली महिला आदिवासी के राष्ट्रपति बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके राजनीतिक सफ़र की जानकारी दी और उनके देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। जनपद सदस्य और भाजपा नेता  मनोज अग्रवाल ने श्रीमती मुर्मू  की प्रारंभिक शिक्षा तथा राजनीतिक सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश के सर्वोच्च पद पर मुर्मु जी के ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में आदिवासी सांवरा समाज के प्रमुख जयदेव, अनिल नाग, हरि शंकर राजहंस, रुकमणी राजहंस, जयंती सांड, राजेश बाग, मिथिला राजहंस ने श्रीमती द्रौपदी  मुर्मू को  राष्ट्रपति बनाए जाने पर ख़ुशी जाहिर की। इस कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, जनपद सदस्य मिठ्ठू अग्रवाल, सुरेश बारीक, अभिमन्यु जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता  समेत अनेक आदिवासी महिलाएं एवं पुरुष, समाज के पदाधिकारी तथा सिंघनपुर  के ग्रामीण  उपस्थित थे। कार्यक्रम में  टीकाराम कश्यप ने आभार व्यक्त  किया।

scroll to top