Close

आज का इतिहास 27 जुलाई : भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 2015 को हुआ था

1891- भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का निधन 27 जुलाई 1891 को हुआ।
1897- बाल गंगाधर तिलक को पहली बार 27 जुलाई 1897 में गिरफ्तार किया गया।
1913- भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म 27 जुलाई 1913 को हुआ।
1933- नौवीं लोकसभा के सदस्य कल्याण सिंह कालवी का निधन 27 जुलाई 1933 को हुआ।
1935- डॉ भीमराव अम्बेडकर की पत्नि माता रमाबाई का निधन 27 जुलाई 1935 को हुआ।
1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म 27 जुलाई 1940 को हुआ।
1944- हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन 27 जुलाई 1944 को हुआ।
1970- आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का निधन 27 जुलाई 1970 को हुआ।
1982- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा 27 जुलाई 1982 में हुई।
1987- भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन 27 जुलाई 1987 को हुआ।
1987- आज ही के दिन 27 जुलाई 1987 को खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
1992- फिल्म शोले के प्रसिद्ध अभिनेता गब्बर अमजद ख़ान का निधन 27 जुलाई 1992 को हुआ।
1994- भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा ने 27 जुलाई 1994 में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2006- भारत के जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन 27 जुलाई 2006 को हुआ।
2015- भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ।
2016- भारत के जाने माने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन 27 जुलाई 2016 को हुआ।

scroll to top