Close

निगम-मंडलों और आयोगों के साहू पदाधिकारियों का शकुंतला साहू ने किया सम्मान  

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार के निगम-मंडल और आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों  का अभिनंदन और सम्मान संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने अपने आवास में किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अभनपुर के विधायक तथा  पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू और छ. ग.प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में थानेश्वर साहू (अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग),विपिन साहू (अध्यक्ष दुग्ध संघ छ. ग.शासन), संदीप साहू (अध्यक्ष- तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन),  चित्ररेखा साहू (उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल),पुरुषोत्तम साहू (सदस्य गौ सेवा आयोग ), झुमुकलाल साहू ( सदस्य श्रम कल्याण मंडल), अजय साहू ( सदस्य छ.ग.राज्य गृह निर्माण मंडल), श्रीमती तुलसी साहू (सदस्य महिला आयोग) ,अंबालिका साहू( सदस्य श्रम कल्याण मंडल) मुकेश साहू (सदस्य रायपुर विकास प्राधिकरण), विजय साहू ( सदस्य क्रेडा ),डेरहा राम साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद) जगदीश दीपक साहू(सदस्य कृषक कल्याण परिषद), अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग) को स्मृति चिह्न और  साल श्रीफल भेंट कर उनको  सम्मानित  किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं अभनपुर विधायक  धनेंद्र साहू एवं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष  अर्जुन हिरवानी ने समाज की एकजुटता व  संगठन पर बल दिया। उन्होंने मनोनीत सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों को ईमानदारी व कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा और उन्हें  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । दोनों ने इस आयोजन के लिए  संसदीय सचिव शकुन्तला साहू को  धन्यवाद दिया।

संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने सभी अतिथियों के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया, साथ ही छत्तीसगढ़ शासन में निगम मंडलो में साहू समाज के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डेरहा राम साहू, हनुमंत साहू, राजू साहू, ओमप्रकाश साहू, प्यारेलाल साहू, यामिनी साहू, विद्या देवी साहू, सुनीता साहू ,विद्यादेवी साहू धमतरी, युवराज साहू,गोविंद साहू, जितेंद्र साहू, प्रशांत कलिहारी, सुनील साहू, राकेश साव, किरण यादव, जयराम साहू ,विमल साहू ,नंदेश्वर साहू सहित समाज के प्रबुद्धजन  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

scroll to top