Close

आज का इतिहास 16 अगस्त : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ। उन्होंने अपने जीवन काल तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद संभाला था। वे एक हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता भी थे। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।

16 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1886- महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन 16 अगस्त 1886 को हुआ।
1904- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 को हुआ।
1918- दूसरी लोकसभा के सदस्य टी. गणपति का जन्म 16 अगस्त 1918 को हुआ।
1946- मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त 1946 में प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का एलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।
1970- भारतीय फिल्म अभीनेता सैफ़ अली ख़ान का जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ।
1970- हिन्दी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन की पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ।
2008- 16 अगस्त 2008 को जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।
2008- 16 अगस्त 2008 को तैनात कांगो में 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010- नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 16 अगस्त 2010 में ए आर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति मिली।
2011- लोकपाल आंदोलन के अग्रदूत अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी और मनीष सिसौदिया को पुलिस ने 16 अगस्त 2011 में अनशन शुरु करने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया।

scroll to top