#crime #प्रदेश

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में फैक्ट्री पर छापा; 300 किलो पनीर सील

Advertisement Carousel

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग ने महासमुंद में बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में देर रात छापा मारा और करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया।

जानकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम रात करीब 12 बजे फैक्ट्री पहुंची। इसके बाद करीब तीन घंटे तक फैक्ट्री में जांच और कार्रवाई की गई। इस दौरान तैयार पनीर के सैंपल लिए गए और करीब 300 किलो पनीर को सील कर दिया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य विभाग द्वारा जब्त किए गए पनीर की जांच कराई जा रही है। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।एनालॉग पनीर को लेकर सरकार की सख्ती के बीच महासमुंद में हुई इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति है।