Close

उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थी रहें साइबर क्राइम से सावधान

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय गुल्लू, आरंग मुख्य परिसर में रायपुर पुलिस ने साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान चलाया। जहां छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए साइबर क्राइम से सावधान रहने की हिदायद दी गई।

रायपुर पुलिस विभाग के आरंग थाना टीआई कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम ने मैट्स कॉलेज में साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार में जाने-अनजाने इससे जुड़े अपराध की जानकारी दी। कहा विज्ञान के माध्यम से नई टेक्नॉलाजी जीवन को आसान बनाने के लिए है। ज्ञान बढ़ाने के लिए है। इसके दुरूपयोग से अगर किसी की छवि खराब होती है, किसी को नुकसान होता है तो यह अपराध की श्रेणी में आता है।

टीआई ठाकुर ने इस दौरान समाज में हो रहे साइबर क्राइम पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे जुड़े अपराध की जानकारी दी। वहीं इस समस्या से निपटने का सुझाव दिया। वहीं पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय की बात पर विचार रखे।

टीआई कमला पुसाम ठाकुर का स्वागत एजुकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर परविंदर हंसपाल ने किया। प्राचार्य डॉ. एजे खान ने पुलिस प्रशासन का आभार माना। इस दौरान लॉ डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रिजेन्द्र सिंग यादव मंचस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉक्टर एजे खान ने किया। सेमिनार में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।

scroll to top