Close

आज का इतिहास 9 सितंबर : 1920 को अलीगढ़ के मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (MAO कॉलेज) को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में परिवर्तित कर दिया गया

आज ही के दिन 9 सितंबर 1920 को, अलीगढ़ के मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (MAO कॉलेज) को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में परिवर्तित कर दिया गया। एएमयू का मुख्य परिसर अलीगढ़ में स्थित है और दो कामकाजी ऑफ-कैंपस केंद्र मलप्पुरम और मुर्शिदाबाद में स्थित हैं। आज के इस लेख में हम आपको 9 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 9 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

9 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
० 1828- महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म 9 सितंबर 1828 को हुआ।
० 1850- प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म 9 सितंबर 1850 को हुआ।
० 1874- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का जन्म 9 सितंबर 1874 को हुआ।
० 1905- भारतीय दार्शनिक हुसैन शा का जन्म 9 सितंबर 1905 को हुआ।
० 1907- भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब ख़ान का जन्म 9 सितंबर 1907 में हुआ।
० 1909- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का जन्म 9 सितंबर 1909 को हुआ।
० 1915- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच 9 सितंबर 1915 में उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष हुआ।
1932- हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार कान्ति कुमार जैन का जन्म 9 सितंबर 1932 को हुआ।
० 1942- प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म 9 सितंबर 1942 को हुआ।
० 1947- भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का निधन 9 सितंबर 1947 को हुआ।
० 1967- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ।
० 1968- भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन 9 सितंबर 1968 को हुआ। 1974- भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर 1974 को हुआ।
० 1982- कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन 9 सितंबर 1982 को हुआ।
० 1999- भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने 9 सितंबर 1999 में अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
० 2008- हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 9 सितंबर 2008 में ‘साहित्य महोपाध्याय’ अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
० 2008- सर्वोच्च न्यायालय ने 9 सितंबर 2008 में सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
० 2009- रेल मंत्रालय ने 9 सितंबर 2009 में गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
० 2012- आज ही के दिन इंडियन स्पेस एजेंसी ने 9 सितंबर 2012 में सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।
० 2012- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन 9 सितंबर 2012 को हुआ।

scroll to top