Close

आज पास्ट्रेट यूथ मीट, जर्मनी की कैथरीन करेंगी संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ डायसिस का पास्ट्रेट यूथ फैलोशिप मीट बुधवार को शाम साढ़े सात बजे सेंट पॉल्स कैथेड्रल में होगा। यूथ मंथ सितंबर के मौके पर इसका आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि जर्मनी की कैथरीन लेहरबीच होंगी। उनके साथ बरूना विक्टर भी विशेष रूप से मौजूद रहेगी।
डायसिस के सचिव नितिन लारेंस ने सभी पादरियों व डीकंस से आग्रह किया है कि वे अपने -अपने चर्च के युवाओं के साथ मीट में जरूर शामिल हों। मेहमानों के ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है।

पूरी डायसिस में युवा माह मनाया जा रहा है। राजधानी में सेंट मैथ्यूज चर्च में युवा माह सितंबर मनाया गया। पादरी असीम प्रकाश विक्रम के नेतृत्व में अपूर्वा नाथ ने संचालन किया। वर्णिता केरकेट्टा ने संदेश दिया। आराधना में पादरी प्रणय टोप्पो, पादरी राजेश हेंड्रिक, ब्रदर ऐश्वर्य लिविंगस्टन ने प्रभु भोज का संस्कार संपन्न किया। युवाओं ने स्तुतिगान किया। जवान सभा अध्यक्ष आदित्य तांडी एवं 30-35 जवानों ने कई कार्यक्रम किए।

प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे –

बाइबल खोलो प्रतियोगिता में प्रथम प्रवीष नंदा, दूसरा वर्णीता किरकेट्टा तीयरा हर्षिता नंद तथा सांत्वना पुरस्कार प्रिस्का सैमुअल को मिला। गीत गाओ प्रतियोगिता (1 मिनट में) पहला आदित्य तांडी, दूसरा प्रवेश नंदा, तीसरा महिमा स्टीफन तथा सांत्वना पुरस्कार अर्पिता जेकब को मिला। तात्कालिक भाषण स्पर्धा में पहला केरोलिना अचारी, दूसरा आदित्य तांडी तीसरा स्थान वर्णिता केरकेट्टा तथा सांत्वना पुरस्कार हर्षिता नंद ने पाया। एकल गान प्रतियोगिता में पहला केरोलिना अचारीदूसरा प्रविष नंदा, तीसरा अर्पिता जेकब तथा सांत्वना पुरस्कार प्रीतेश चंद को मिला। युगल गान स्पर्धा में पहला आदित्य तांडी और राहुल नंद, दूसरा ईशिका और हर्षिता नंद, तीसरा महिमा स्टीफन और जागृति कुमार तथा सांत्वना पुरस्कार वर्णिता केरकेट्टा और अपूर्वा नाथ ने पाया।

खेल खेलो प्रतियोगिता में पहला अस्मिता की टीम, दूसरा तृषा की टीम व तीसरे नंबर पर आयुष की टीम रही। कलीसिया के सदस्यों ने भी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी कार्यों में पास्ट्रेट कमेटी एवं सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। गत सप्ताह भी आराधना का जवानों ने संचालन किया। सचालन अर्पिता जेकब एवं संदेश ओबेद तांडी द्वारा दिया गया था।

scroll to top