Close

भूपेश बघेल और टी. एस. सिंहदेव साथ-साथ

भूपेश बघेल,सिंहदेव

रायपुर, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव पहली बार भेंट-मुलाकात’ में साथ-साथ दिखे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस साल 4 मई को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से की थी। सरगुजा के राजा टी. एस. सिंहदेव तब भेंट-मुलाकात’ कार्यक्रम में भूपेश बघेल के साथ नहीं गए। वे प्राइवेट हेलीकाप्टर लेकर लोगों से मिलने बस्तर संभाग पहुंच गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी. एस. सिंहदेव के अलग-अलग दिशा में दौरे से तरह-तरह के राजनीतिक रंग दिखे। सिंहदेव से गिने -चुने कार्यकर्ता ही मिले। कलेक्टर-एसपी भी उनसे मिलने नहीं पहुंचे, जिसको लेकर भी बवाल हुआ। वे स्वास्थ्य विभाग के अधकारियों की बैठक लेकर लौट आए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव का आज एक हेलीकाप्टर में कवर्धा जाने की घटना को बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। कवर्धा विधानसभा से वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर विधायक हैं। टी. एस. सिंहदेव कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आमतौर से प्रभारी मंत्री रहते हैं। शायद इस कारण से सिंहदेव को उनके साथ जाना पड़ा। लेकिन मुख्यमंत्री के सरगुजा विजिट में  सिंहदेव ने कन्नी काट ली थी।  कलेक्टर को चिट्टी लिखकर अपने अनुपस्थित रहने की सूचना दी थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के बीच खींचतान लंबे समय से चल रहा है। सिंहदेव ने खींचतान और उनके मुताबिक पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में काम न होने पर कुछ महीने विभाग ही छोड़ दिया। खटास के बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव का साथ-साथ होना लोगों को चौंकाया।
मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से भेंट-मुलाकात’ के अभियान की शुरुआत की है । मुख्यमंत्री अलग-अलग चरणों में राज्य के कई जिलों में रात्रि विश्राम कर लोगों से मिल चुके हैं और जमीनी हकीकत के मुताबिक फैसला भी कर रहे हैं।  राज्य में ख़राब सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को दोषी मानते हुए हटा दिया, वही कई अफसरों और कर्मचारियों पर भी एक्शन लिया है।
मुख्यमंत्री  आज कवर्धा जिले के झलमला में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। वहां आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत की । यहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर भी उनके साथ मौजूद रहे।  

 

One Comment
scroll to top