Close

रायपुर की एक महिला डिजिटल ठगी की शिकार हाे गई; ठग ने सिर्फ एक फाेन कॉल किया और ठग लिए हजारों रुपए

रायपुर की एक महिला डिजिटल ठगी की शिकार हाे गई। महिला अपने घर पर ही थी, ठग ने सिर्फ एक फाेन कॉल किया और ठग लिए हजारों रुपए। इस मामले में डीडी नगर थाने की पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को फोन कॉल करने वाले की डीटेल्स सौंपी है। अब पुलिस इस कोशिश में है कि ठग के ट्रेस किया जाए मगर ठग का फाेन स्विच ऑफ है।

चंगोरा भाठा इलाके के श्रीराम नगर यादव पारा की रहने वाली गृहणी इस ठगी का शिकार हुई। इन्हें मोबाईल नंबर 9134714975 से एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड को लेकर महिला से बातें की और रुपए ले लिए। फर्जी कर्मचारी ने फोन पर महिला से कहा कि वो जिस क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रही हैं उसके 4 हजार रुपए बकाया हैं।

ये सुनकर महिला चौंक गई, उसने कॉलर को बताया कि उसने जब से कार्ड लिया, उपयोग ही नहीं किया है। ठग ने फाइन लगने जैसी बातें कहकर महिला को डराया और कहा कि उसके कहे प्रोसेस को फॉलो करने से वो बच सकती है। ठग को महिला ने उसके कहने पर खाते और ATM की जानकारी दी। इसके बाद महिला के नंबर पर ठग ने एक ओटीपी भेजा। इस ओटीपी को महिला ने उसे बता दिया। इसके बाद महिला के खाते से तीन बार में 20,000, 9000, 700 रूपये के कुल 29700 रूपये के निकाले जाने का मैसेज आया और वो ठग का शिकर बन गई।

 

 

 

यह भी पढ़े :-नीति आयोग की रिपोर्ट : देश के आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का बेहतर परफॉर्मेंस

One Comment
scroll to top