Close

खेल समीक्षक हरेंद्र नागेश साहू हुए सम्मानित

भोपाल।  खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा 14 अक्टूबर 2022 को भोपाल के एल एन सी टी सभागृह कोलार रोड में खेल जगत से जुडे 32 खिलाडियों , प्रतिभावान खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल लेखक एवं खेल संस्थानो को पद्मश्री सुशील दोषी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी के हाथों अवॉर्ड,  सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। इसमें अंचल के ख्याति प्राप्त खेल लेखक एवं  समीक्षक हरेंद्र नागेश साहू भी शामिल हैं। भोपाल में नागेश साहू ने सम्मान प्राप्त किया। इस समारोह में अर्जुन अवॉर्डी मधु यादव को लाइफ टाइम अवार्ड तथा मयंक सिंह ठाकुर अंतरराष्ट्रीय केनोइंग-कयाकिंग कोच को मप्र खेल रत्न प्रदान किया गया। इनके अलावा प्राची यादव पैरा ओलंपियन, विजय कुमार यादव राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता, यश दुबे रणजी ट्रॉफी चैंपियन क्रिकेटर, प्रियांशी प्रजापत कुश्ती, प्रज्ञा सिंह तलवारबाजी, खुशी सिंह बॉक्सिंग, माजिद खान कराते, ईशिका शाह स्नूकर, पहल खराडक़र टेनिस को भी सम्मानित किया गया।

अंचल के प्रसिद्ध खेल समीक्षक हरेंद्र एवं  नागेश को तीसरी बार सम्मान मिला है। दोनों सगे भाई हैं तथा पेशे से इंजीनियर हैं और विगत 44 सालों  से खेल पत्रकारिता से जुड़े हैं। उनकी खेल संबधी सात हजार से भी ज्यादा लेख, समीक्षाएं देश भर के विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। इस सम्मान के पूर्व उन्हें साल 2004 में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा ‘बेस्ट क्रिटिक’ तथा साल 2019 में शांति – गया प्रसाद खरे स्मृति साहित्य, कला एवम खेल संवर्धन मंच द्वारा ‘श्रेष्ठ खेल लेखक’ सम्मान  दिया जा चुका है। उन्होंने दो पुस्तकों का भी लेखन किया है। साल 1990 में ओलंपिक सफरनामा,  तथा इस साल छत्तीसगढ़: खेल – खिलाड़ी (इनसाइक्लोपीडिया) किताब प्रकाशित हुई।

 

 

यह भी पढ़ें:- रायपुर में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान तलवार, रॉड और चाकू चले

2 Comments
scroll to top