Close

पुनिया तीन दिन मिलेंगे बस्तर के नेता और कार्यकर्ताओं से

रायपुर। बस्तर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को साधने के साथ 2023 में जीत सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 28 से 30 अक्टूबर तक तीन दिन आदिवासी इलाके में रहेंगे। बस्तर लोकसभा के साथ विधानसभा की 12 सीटें अभी कांग्रेस के पास हैं। 2023 में 12 सीटों पर कब्जा बरकरार रखना बड़ी चुनौती है।  इस कारण पुनिया ने अभी से वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अभियान में लग गए हैं।
पी.एल. पुनिया 27 अक्टूबर को शाम सवा पांच  बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाउस, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे।  वे अगले दिन

  •  28 अक्टूबर को  दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जगदलपुर में विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे ।
  • 29 अक्टूबर  को  दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी का दर्शन करने के बाद । दोपहर 2 बजे दंतेवाड़ा में विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे।
  • 30 अक्टूबर  को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे।
  • 31 अक्टूबर  को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे  रायपुर से लखनऊ  के लिए  रवाना होंगे।

 

scroll to top