Close

केजरीवाल पर भूपेश बघेल का हमला

 

भूपेश बघेल ने कहा – माता लक्ष्मी और भगवान  के सहारे  वैतरणी  पार करना चाह रहे  हैं अरविन्द केजरीवाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर सीधा हमला किया। मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा -अरविन्द केजरीवाल  माता लक्ष्मी  और  भवन गणेश के पैर पकड़कर वैतरणी  पार करना चाहते हैं। केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए भावनात्मक कार्ड खेलते हैं। नोटों पर किसकी तस्वीरें होगी, यह भारत सरकार तय करती है, लेकिन वोट की खातिर केजरीवाल ने  नोटों  पर गाँधी जी  के साथ लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर का  शिगूफा छोड़ा है। केजरीवाल जो कहते हैं वह करते नहीं हैं, यमुना की सफाई करने की बात की थी , वह  नहीं किया। भूपेश बघेल ने  कहा प्रेस के लोगों से जब बातचीत कर रहे थे तब एक तरफ भगत सिंह और दूसरी तरफ अंबेडकर जी की फोटो लगी थी, अगर दोनों महापुरुष जिंदा होते तो उनके समक्ष यह बातें क्या केजरीवाल कहां पाते?

मीडिया से बात करते भूपेश बघेल ने कहा – मुझे पता चला है भाजपा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह खूब डांट पड़ी है। उनको बोला गया है कि अकेले दौरा नहीं करेंगे। भाजपा  में गुटबाजी लगातार उभर कर सामने आ रही है। गुटबाजी के चलते ही प्रभारी महसचिव के पद से डी.पुरंदेश्वरी की छुट्टी हो गई। दूसरे और तीसरे प्रभारी जो आए हैं ,गुटबाजी कितना संभाल पाते हैं। यह समय बताएगा। भाजपा गुटबाजी को जरूर दबाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आदिवासियों की परंपरा को  आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। राज्य के बस्तर  और सरगुजा इलाके में लगभग 41 जनजातियां  निवास करती हैं। 15 साल के बीजेपी राज में बस्तर के आदिवासियों को तो नक्सली समझा जाता था।  उनके सीने में गोलियां भी चलाई जाती थीं। आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री ने  कहा कि डेटा कमीशन बनाए हैं ,उसकी  रिपोर्ट आने पर तत्काल कार्रवाई  करेंगे ,उसकी प्रक्रिया हम लोगों ने तय कर लिया है। अधिकारियों से भी बातचीत हो गई है।आदिवासियों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई है। पिछली सरकार के गलत कर्मों के कारण से  आदिवासी आरक्षण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई है।  कांग्रेस सरकार पर आदिवासियों का पूरा विश्वास है। यह सरकार ही  समस्या का निदान ढूंढेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि  1 से 3 नवंबर  तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग विभागों द्वारा इनस्टॉल भी लगाए जाएंगे। देश और दुनिया की  ट्राईबल संस्कृति का  संगम होगा।  इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए विदेश से भी 9 टीमें  छत्तीसगढ़ आ रही है। सभी लोग अपना कार्यक्रम को दिखाएंगे। देश दुनिया और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को  जानने का मौका लोगों को मिलेगा।

 

 

यह भी पढ़ें:- विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी

 

One Comment
scroll to top