Close

राहुल गांधी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर और भानुप्रतापपुर में करेंगे सभाएं, कर सकते हैं बड़ी चुनावी घोषणाएं

रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गांधी के द्वारा इस दौरे में मतदाताओं को कांग्रेस की ओर से कोई अहम चुनावी गारंटी देने की संभावना हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनन्द शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी 28 अक्टूबर को दोपहर रायपुर आयेंगे। गांधी इसके बाद कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पर वह एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

गांधी इसके बाद दोपहर तीन बजे फरसगांव में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होने बताया कि गांधी अगले दिन 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर तीन बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार गिरीश देवांगन का मुकाबला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह से है। कवर्धा सीट पर वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

 

scroll to top