Close

किंग खान का जन्मदिन आज ,आधी रात को मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़

मुंबई। किंग खान की बादशाहत अब भी कायम है इसकी झलक मंगलवार की आधी रात को उनके घर के बहार देखने को मिला। जहां उनके फैंन्स उनके जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के बेताब नजर आए। शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है।
शाहरुख खान की एक्टिंग के लाखों दीवाने है। इसी के चलते उनके जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस की काफी भीड़ देखी जाती है। ऐसा ही इस बार भी हुआ, शाहरुख खान के फैंस रात में ही किंग खान के घर के बाहर पहुंच गए और एक खास अंदाज में शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी । इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस को देखने के बाद किंग खान भी अपने बेटे के साथ बालकनी में आए और फैंस का शुक्रिया अदा किया।
बता दे की आधी रात को शाहरुख खान के मन्नत के बाहर हजारों की तादात में फैंस पहुंचे। जहां उन्होंने बडे़ ही शान तरीके से अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी। मन्नत के बाहर हाथों में बड़े-बडे़ ‘हैपी बर्थडे’ के बैनर लेकर फैंस पहुंचे। इतना ही नहीं आधी रात में फैंस ने शाहरुख की फिल्म का गाना जबरा फैन भी गाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

scroll to top