Close

शाहरुख खान ने बाहें को फैलाकर फैंस के प्यार का किया स्वागत, खास वीडियो शेयर करते हुए किया शुक्रिया

शाहरुख खान के फैंस ने उनके जन्मदिन का जश्न एक त्योहार कि तरह मनाया। वहीं अब एक बार फिर से एक खास वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख ने सभी को शुक्रिया कहा है।

शाहरुख खान को बादशाह सिर्फ कहा ही नहीं जाता है, बल्कि वो सच में ‘किंग खान’ हैं। और इस बात का सबूत उनके चाहने वालों ने ‘मन्नत’ के बाहर अपनी भारी तादाद से एक बार फिर से दे दिया। 2 नवंबर को शाहरुख 57 साल के हो गए और उनके फैंस ने इस दिन का जश्न जोरों-शोरों से मनाया।

बर्थडे पर शाहरुख को जितना प्यार मिला, उसके लिए शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फैंस के नाम एक प्यारा सा मैसेज लिखते हुए उनका शुक्रिया भी किया था। वहीं अब एक बार फिर से चाहने वालों के लिए शाहरुख ने एक वीडियो शेयर किया है और सभी को धन्यवाद किया है।

सिग्नेचर पोज के जरिए बाहों को फैलाकर सभी चाहने वालों के प्यार का स्वागत

शाहरुख ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उस दौरान कि है जब 2 नवंबर की शाम शाहरुख अपनी बालकनी से फैंस को ग्रीट करने आए थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘मन्नत’ के बाहर लोगों का हुजूम है जो शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं, जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं।

वहीं फिर शाहरुख एक बादशाह की तरह अपने महल से निकलते हैं, बालकनी में जाते हैं और फैंस को अपनी झलक दिखाते हैं, उनके साथ सेल्फी लेते हैं और आखिर में अपने सिग्नेचर पोज के जरिए बाहों को फैलाकर सभी चाहने वालों के प्यार का स्वागत करते हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-विधानसभा उपचुनाव : छह राज्यों की सात सीट के लिए मतदान जारी

One Comment
scroll to top