Close

आज का इतिहास 22 नवंबर : भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर, 1939 को हुआ था

भारतीय राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर, 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। अपने चतुर राजनीतिक कौशल के लिए जाने जाने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक ने मुलायम सिंह यादव ने कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। हालांकि, हाल ही में मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 22 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

22 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1830 – झलकारीबाई एक महिला सैनिक थीं जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनका जन्म 22 नवंबर 1830 को हुआ था। 1864 – भारतीय चिकित्सक और नारीवादी रुखमाबाई का जन्म 22 नवंबर 1864 को हुआ था।
1914 – भारतीय सैनिकों ने 22 नवंबर 1914 को मेसोपोटामिया के बसरा पर क़ब्ज़ा किया था।
1915 – किशोर साहू एक भारतीय अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता थे। जिनका जन्म 22 नवंबर 1915 को हुआ था।
1939 – उत्तर प्रदेश के भारतीय राजनेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक-संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था।
1948 – सरोज खान हिंदी सिनेमा में एक भारतीय नृत्य कोरियोग्राफर थीं। जिनका जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था।
1962 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक और संपादक राजकुमार हिरानी का जन्म 22 नवंबर 1964 को हुआ था।
1965 – भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक संजय गढ़वी, जिन्हें धूम सीरीज़ की पहली दो फिल्मों के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 22 नवंबर 1965 को हुआ था।
1967 – मास्टर तारा सिंह 20वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में एक सिख राजनीतिक और धार्मिक नेता थे। जिनकी मृत्यु 22 नवंबर 2022 को हुई थी।
1986 – बॉलीवुड और टीवी धारावाहिकों में काम करने वाले भारतीय अभिनेता और मॉडल रवीश देसाई का जन्म 22 नवंबर 1986 को हुआ था।
1989 – भारतीय क्रिकेटर विजय राजिंदरनाथ का निधन 22 नवंबर 1989 को हुआ था।
1990 – भारतीय अभिनेता राजकुमार हिरानी, जो हिन्दी फ़िल्मों में दिखाई देते हैं। इनका जन्म 22 नवंबर 1990 को हुआ था।
1991 – मशहूर भारतीय अभिनेता अजय देवगन की पहली फिल्म “फूल और कांटे” 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी।
1993 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तृधा चौधरी, जो बंगाली और तेलुगु फ़िल्मों में दिखाई देती हैं। इनका जन्म 22 नवंबर 1993 को हुआ था।
1997 – त्यागराजन सदाशिवम एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गायक, पत्रकार और फिल्म निर्माता थे, जो तमिल पत्रिका कल्कि के कल्कि कृष्णमूर्ति के साथ संस्थापकों में से एक थे। जिनकी मृत्यु 22 नवंबर 1997 को हुई थी।
2005 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हरमेश मल्होत्रा का निधन 22 नवंबर 2005 को हुई थी।
2010 – भारतीय छायाकार और निर्देशक मनकदा रवि वर्मा, जिन्होंने मलयालम सिनेमा में काम किया। इनकी मृत्यु 22 नवंबर 2010 को हुई थी।

scroll to top