Close

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया अलग घोषणा पत्र, किए ये वादे

कांग्रेस महासचिव ने प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने महिला घोषणा पत्र को शक्ति विधान नाम दिया है. प्रियंका ने कहा कि हमने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया ताकि महिला सशक्तिकरण की बात सिर्फ कागज पर न रहे. कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया.

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए बड़े वादे करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी में 8 लाख महिलाओं को रोजगार देंगे. महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी. सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति होगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 10 आवासीय खेल अकादमी, लड़कियों के लिए इवनिंग स्कूल खोलेंगे. प्रियंका ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का भी वादा किया.

40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देंगे- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है. कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है. हम 40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देंगे. उन्होंने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं. महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं. इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है. इसके छह हिस्से हैं- स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत.
One Comment
scroll to top