Close

इंडिगो शुरू कर रहा रायपुर से कोयंबटूर के लिए विमान सेवा

रायपुर। अब रायपुर से सीधे केरल के लिए यात्रियों को इंडिगो कोयंबटूर के लिए नई फ्लाइट शुरू कर रहा है। यह उड़ान रायपुर से वाया चेन्नई होगी। जानकारी के मुताबिक यह विमान सुबह 11.40 बजे कोयंबटूर से टेक आफ कर 12.45 बजे चेन्नई,और दोपहर 3.20 बजे रायपुर लैंड करेगा।

वापसी में शाम 4.20 रायपुर से उड़कर 6.20 बजे चेन्नई और रात 8.30 बजे कोयंबटूर में लैंड करेगा। इस उड़ान के लिए टिकिट बुकिंग शुरू हो गई है। इस तरह से छत्तीसगढ़ से एक और दक्षिणी राज्य सीधी विमान सेवा से जुड़ गया है।

scroll to top