Close

भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई

कोरोना

नवंबर की शुरुआत से वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामलों में उछाल आया है। अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं और मृतकों की संख्या फिर से रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है।

देश में कोरोना के कारण सिर्फ 12 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, पिछले तीन दिनों से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। मार्च 2020 के बाद दैनिक मृत्यु के मामले में यह सबसे कम है। वहीं, बीते सप्ताह में कोरोना के 1103 नए मामले दर्ज किए गए है। यह पहले लॉकडाउन 23 से 29-3-2020 के बाद से सबसे कम है। उस सप्ताह, 736 नए मामलों का पता चला था, जिसके बाद अगले सप्ताह यह आंकड़ा बढ़कर 3,154 पहुंच गया था। आंकड़ों के मुताबिक,  बीता हुआ सप्ताह में पिछले 7 दिनों में कोरोना के मामलों में 19% की गिरावट देखी गई है।

कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की

देश में कोरोना के नए मामलों में बीते 5 महीनों से गिरावट जारी है। साप्ताहिक लिहाज से देखें तो गिरावट 18 से 24-7-2022 के बाद से शुरू हुई। तब देश में 1.36 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे। उसके बाद से सभी सप्ताह में मामलों में गिरावट दर्ज की जाती रही। 16 से 22-2020 के बाद से बीते सप्ताह हुईं 12 मौतें भी सबसे कम थीं।

यह आंकड़ा 55 प्रतिशत बढ़कर 5.1 लाख पहुंच गया

वहीं दूसरी तरफ एशिया, यूरोप सहित कई देशों में कोरोना के मामले में भारी उछाल देखा गया है। 2-11-2022 को वैश्विक मामले 3.3 लाख थे। इसके बाद से यह लगातार बढ़ रहे हैं। 18-12-2022 को यह आंकड़ा 55 प्रतिशत बढ़कर 5.1 लाख पहुंच गया।

जापान में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक उछाल देखा गया

जापान में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक उछाल देखा गया है। बीते 7 दिनों में यहां एक मिलियन से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। यह पिछले सप्ताह से 23% की उछाल है। इस सप्ताह देश में 1,600 से अधिक मौतें हुई हैं, जो करीब 19 प्रतिशत का उछाल है। वहीं, दक्षिण कोरिया ने पिछले सप्ताह 450,000 से अधिक ताजा मामले दर्ज किए गए थे, जो बीते सप्ताह से 9% ज्यादा हैं। इसके अलावा ब्राजील, जर्मनी में भी मामले बढ़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़े:-‘अवतार 2’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

2 Comments
scroll to top