Close

सिक्किम में भारतीय सेना के 16 जवान सड़क हादसे में शहीद हो गए

भारतीय सेना

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां भारतीय सेना की गाड़ी पलटने से 16 जवान शहीद हो गए। इस हादसे में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। उत्तरी सिक्किम में यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में तीन अधिकारियों के भी शहीद होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा
रहा है कि सेना की गाड़ी एक गहरी खाई में गिर गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

भारतीय सेना के 16 जवान ट्रक हादसे का शिकार हो गए

इस हादसे में भारतीय सेना के 13 जवान और तीन जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने इस दुखद हादसे पर बयान जारी किया है। सेना की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है, ‘उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। चार जवान घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तीव्र मोड़ पर सेना का वाहन तेज ढलान पर फिसल गया। हादसे के बाद फौरन मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ‘

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया

सिक्किम में हुए इस भीषण सड़क हादसे से देश स्तब्ध है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के उत्तरी इलाके में हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, ‘उत्तरी सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुख है। देश उन जवानों की सेवाओं और समर्पण के लिए कृतज्ञ है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। जो जवान इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके मैं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं प्रभु से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।

 

 

यह भी पढ़े:-‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन ने किये अपने स्कूल के दिनों को याद

scroll to top