Close

पुलिस कांस्टेबल की 4790 पदों के लिए निकली बंपर भर्ती

पुलिस कांस्टेबल

पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल के 4000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। ओडिशा पुलिस के राज्य चयन बोर्ड ने प्रदेश के 35 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। पुलिस बोर्ड ने इस सांकेतिक विज्ञापन में बताया है कि कांस्टेबल के 4790 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट और odishapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

30 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओडिशा पुलिस भर्ती 2023 के लिए 30-12-2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट-odishapolice.gov.in पर सक्रिय होने वाले लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30-12-2022 को सुबह 9 बजे शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होगी 21-1-2023 को रात 11:59 मिनट पर इस पुलिस भर्ती में खास बात ये है कि कोई आवेदन फ्री है।

शैक्षिक योग्यता

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उड़िया भाषा के साथ हाईस्कूल पास होना चाहिए।

आयु सीमा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों आयु सीमा की शर्तों को भी पूरा करना होगा। हालांकि, आडिशा राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

scroll to top