#प्रदेश

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय: 21 से 30 जून के बीच रायपुर आएंगे, कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में करेंगे संबोधन

Advertisement Carousel

 

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 21 से 30 जून के बीच किसी एक दिन रायपुर पहुंचेंगे और अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।

यह 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला एवं शहर अध्यक्षों को संगठनात्मक और राजनीतिक प्रशिक्षण देना है।

पदाधिकारियों को देंगे मार्गदर्शन

राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे।

केसी वेणुगोपाल ने जारी किए निर्देश

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शिविर को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा दौरा

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा और स्थानीय चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है।