रायपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, बोले- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात, जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा

  रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को रायपुर पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आज अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं और भाजपा की कथनी व करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है। संगठन को मजबूत करने देशभर में अभियान वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए देशभर में ‘संगठन सृजन अभियान’ चला रही है। उन्होंने बताया कि अब तक नौ राज्यों में यह अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है और आने वाले समय में इसे अन्य राज्यों में भी विस्तार दिया जाएगा। भाजपा पर […]

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय: 21 से 30 जून के बीच रायपुर आएंगे, कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में करेंगे संबोधन

  रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 21 से 30 जून के बीच किसी एक दिन रायपुर पहुंचेंगे और अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। यह 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला एवं शहर अध्यक्षों को संगठनात्मक और राजनीतिक प्रशिक्षण देना है। पदाधिकारियों को देंगे मार्गदर्शन राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार […]