राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया पूर्व स्वयंसेवकों का सम्मान
राजिम। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजिम के पूर्व स्वयंसेवकों के द्वारा जिला स्तरीय पूर्व स्वयंसेवक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य गरियाबंद जिले के अंतर्गत उन स्वयंसेवको को एक मंच प्रदान करना जिन्होंने एन एस एस के अंतर्गत अब तक राष्ट्रीय व राज्य स्तर के साहसिक शिविर ,एन आई सी ,आर डी सी आदि शिविरों में अपनी सहभागिता दर्ज कर अपना व अपने जिले व संस्था को गौरवान्वित किया है । जिससे आने वाले स्वयंसेवक उनसे प्रेरणा ले सके। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम किरवई के विघालय प्रांगण में किया गया । इस कार्यक्रम को एक दिवा शिविर का स्वरूप प्रदान करते हुए संचालित किया गया। […]



