छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी ,अगले दो दिनों में सरगुजा और बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर । प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ​कई नदी और नाले उफान पर है, तो कहीं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग लगातार चेतावनी दे रहा है। इसी बीच विभाग ने आज फिर कई जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश होगी। इस बीच 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में भी सरगुजा और बस्तर संभाग के एक दो जिलों में भारी बारिश […]

मुरैना में 14 कावड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत के बाद बवाल; दो घंटे से हाईवे पर चक्काजाम

  मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे कांवड़ लेकर चल रहे एक ट्रक ने 14 कावड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो कांवड़ियों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, पांच कावड़ियों को ग्वालियर रेफर किया गया है। इस हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। सभी कांवड़िए सौरों से मुरैना के सिहोनिया गांव जा रहे थे।  

मौसम: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, गुजरात में बाढ़ के हालात; आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश के किनौर में बादल फटने से तबाही मच गई। सैकड़ों बीघा भूमि पर मलबा आने से फसलें तबाह हो गई तो चार सिंचाई नहरों के भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, उत्तराखंड के जोशीमठ में हेमकुंड साहिब मार्ग पर भूस्खलन से भारी चट्टाने सड़कों पर आ गिरी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, गुजरात के कई इलाकों में अब भी बारिश का पानी भरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने हिमाचल में 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही देश के 22 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश […]

जुआ एक्ट में अब एसीबी एवं ईओडब्ल्यू को मिला जांच और कार्रवाई का अधिकार

० ऑनलाइन जुआ-सट्टा के मामलों में तेजी से होगी प्रभावी कार्रवाई रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में जुआ-सट्टा विशेषकर ऑनलाइन गैम्बलिंग पर कड़ाई से रोक और इस मामले में संलिप्त लोगों पर तेजी से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने विधिवत् अधिसूचना का प्रकाशन कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की समस्त धाराओं के अंतर्गत अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्ल्यू) को जांच और कार्रवाई का अधिकार दे दिया है। एसीबी और ईओडब्ल्यू को यह अधिकार मिलने से ऑनलाइन जुआ के मामलों में भी तेजी से जांच एवं प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि एसीबी और […]

आज का इतिहास 29 जुलाई : आज ही के दिन हुई थी साइंस एसोसिएशन की स्थापना

  कभी एशिया की परंपरागत हॉकी का दुनिया में डंका बजता था। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। बाद में एशियाई शैली की कलात्मक और कौशलपूर्ण हॉकी का सूरज डूबने लगा और एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हॉकी ने उसकी जगह ले ली। भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मॉस्को ओलंपिक खेलों में आखिरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था। देश-दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- […]

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर शिववास समेत बन रहे हैं 6 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा महादेव का आशीर्वाद

हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के अगले दिन नाग पंचमी मनाई जाती है। यह पर्व नाग देवता को समर्पित होता है। अतः इस दिन भगवान शिव संग नाग देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों (स्कंद पुराण, नारद पुराण और महाभारत) में नाग देवता की पूजा का विधान वर्णित है। नाग देवता की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इसके अलावा, नाग देवता समस्त परिवार की रक्षा करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो नाग पंचमी पर दुर्लभ शिववास योग समेत कई शुभ योग […]

आज का राशिफल 29 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन के दूसरे सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिसका भरपूर लाभ उठाएं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है, जिससे परिवार […]

आज का पंचांग 29 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज सावन का दूसरा सोमवार है। यह शुभ दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 29 July 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – मेष […]

बड़ी खबर : नए राज्यपाल रमन डेका 31 जुलाई को लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल 30 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे और राजभवन में 31 जुलाई को राज्यपाल पद की शपथ  लेंगे.उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश आर सी सिन्हा राज्यपाल महोदय को शपथ दिलाएंगे.वर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का विदाई समारोह कल सोमवार को राजभवन में होगा.

Manu Bhaker Bronze: मनु ने रचा इतिहास, ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला, जीता कांस्य

दिल्ली। मनु भाकर ने रविवार 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 22 साल की इस निशानेबाज ने चेटरौक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। टोक्यो में दिल टूटने के तीन साल बाद भारत की इस सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली निशानेबाजों में से एक ने अपने सपनों को पूरा किया और देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने जबरदस्त वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो […]