कलेक्ट्रेट परिसर में विकसित भारत-मोदी की संकल्पना थीम पर लगी प्रदर्शनी
० कलेक्टर सहित स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने किया अवलोकन ० भारत को विकसित बनाने पीएम मोदी के संकल्पनाओं से हुए अवगत गरियाबंद। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर गरियाबंद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए किये गये प्रयासों एवं गतिविधियों को दर्शाया गया। साथ ही पीएम श्री मोदी द्वारा बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के जीवन के पहलुओं […]



