इमरजेंसी फिल्म विवाद: चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हो कंगना रनौत, याचिका में सिखों की छवि को खराब करने का आरोप
मुंबई। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। यह आदेश कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर की गई याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए जारी किया है। कंगना को 5 दिसंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। यह याचिका जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने दायर की है। याचिका में कंगना रनौत, स्क्रीनप्ले राइटर रितेश शाह, और जी स्टूडियो को डिफेंडर बनाया गया है। एडवोकेट बस्सी ने […]



