CDSCO की रिपोर्ट: क्वालिटी टेस्ट में फेल हुईं ये 49 दवाइयां, कहीं आप तो नहीं कर रहे सेवन
दिल्ली। लाइफ मैक्स कैंसर लैबोरेट्रीज द्वारा तैयार की गईं कैल्शियम 500mg और विटामिन D3 टेबलेट्स केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के टेस्ट में फेल हो गई हैं। CDSCO ने सितंबर में अपनी रिपोर्ट जारी की, जिसमें 49 दवाइयों की पहचान की गई है, जो मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इस महीने CDSCO ने कुल 3000 दवाओं का परीक्षण किया, जिसमें से 49 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल रहीं। इसके अलावा CDSCO ने चार दवाओं की भी पहचान की है, जिन्हें फर्जी कंपनियों द्वारा निर्मित बताया गया है। जनहित में CDSCO ने खराब दवाओं को बाजार से वापस लेने का निर्देश दिया है। CDSCO के प्रमुख राजीव सिंह रघुवंशी […]



