हेड मास्टर की आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बालोद। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आने वाली खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बालोद जिले के डौंडी थाने में दर्ज किया गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले जिले के घोटिया गांव में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें पूर्व मंत्री समेत अन्य लोगों के नाम थे। मामले पर डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिक्षक की आत्महत्या का मामला नौकरी की ठगी से […]



