बांग्लादेश में पूजा पंडालों पर हमले और मुकुट चोरी पर भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने कहा: यह निदंनीय घटना
दिल्ली। बांग्लादेश में काली मंदिर से मुकुट चोरी होने की घटना और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने की घटनाएं निंदनीय हैं। यह अपवित्रता का व्यवस्थित पैटर्न है। बांग्लादेश सरकार हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। दरअसल बांग्लादेश में इस बार हिंदू समुदाय के लोग शांति से दुर्गा पूजा उत्सव भी नहीं मना पाए और दुर्गा पूजा पंडालों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाने की 35 घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि नवरात्रि उत्सव के दौरान बीते एक महीने में पूरे देश में दुर्गा पूजा पंडालों में 35 अप्रिय […]



