स्वाति मालीवाल केस : केजरीवाल के पीए विभव कुमार को SC से बड़ी राहत, 100 दिन बाद मिली जमानत
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए, विभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने विभव कुमार को जमानत दे दी है, जिससे 100 दिन बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। विभव कुमार को इस मामले में 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने उन्हें जमानत प्रदान की, हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस निर्णय का कड़ा विरोध किया था। कोर्ट ने मामले की जांच पूरी हो चुकी है सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि मामले की जांच पूरी […]


