बहराइच में एक और हमला: भेड़िये ने पांच साल की बच्ची को किया जख्मी, 25 वन और स्पेशल टीम भी नाकाम
बहराइच। बहराइच में भेड़ियों का खूनी खेल लगातार जारी है। अब एक और बच्ची को भेड़िये ने निशाना बनाया। देर रात भेड़िये के हमले में पांच साल की बच्ची घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी महसी भेजा गया है। सीएचसी प्रभारी महसी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले, रविवार की रात भेड़ियों ने ढाई वर्षीय अंजली को निवाला बनाया तो वहीं कमला (60) और सुमन (55) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी महसी ले जाया गया, जहां कमला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर डीएफओ, एसडीएम, सीओ आदि […]


