साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक उत्थान की मिसाल — मुख्यमंत्री साय

० राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल रायपुर। राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेश मानव समाज के लिए कल्याणकारी है, हमें उनके संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने भगवान राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू सृजन पत्रिका का विमोचन किया। साहू […]

कवासी लखमा से जेल में मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात , ईडी-ईओडब्‍ल्‍यू कार्रवाई पर किया सवाल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब स्कैम में एक साल से रायपुर जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री तथा मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मुलाक़ात की। मुलाक़ात के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निर्दोष कवासी लखमा 1 साल से जेल में बंद हैं। भाजपा नेताओं के बयानों पर पूर्व सीएम भूपेश ने कहा- कुछ लोग बोल रहे हैं कि अपने बेटे को छुड़ा लिया। मेरा बेटा कोर्ट के आदेश से छूटा है। मेरा बस चलता तो वह जेल ही क्यों जाता। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने भूपेश बघेल पर निशाना साधा और […]

कवर्धा : चिल्फी घाटी में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहली बार 3-4°C तक गिरा,बर्फ में तब्दील हुआ ओंस

  कवर्धा। मैकल पर्वत श्रृंखला के तलहटी में बसे कवर्धा के चिल्फी घाटी में इस सप्ताह मौसम ने ठंड के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीती रात यहां सीजन का सबसे अधिक ठंडा अनुभव किया गया। पहली बार घाटी में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात में गिर रही ओस जमने लगी। सुबह खाली खेतों, पुआल के ढेर और फूल-पत्तियों पर ओस बर्फ जैसी दिखाई दे रही है। वहीं रायपुर–जबलपुर एनएच 30 में कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। हवा में नमी और ठंडक बनी रहने के कारण दिन में भी हल्की सिहरन महसूस हो रही […]

दिसम्बर 2025 में छत्तीसगढ़ के बिजलीघरों के सर्वाधिक पीएलएफ का कीर्तिमान

  ० सीईए के अनुसार अभी तक देश में तीसरा स्थान रायपुर। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा दिसम्बर 2025 में राज्य विद्युत उपक्रमों के अन्तर्गत आने वाले बिजलीघरों की समीक्षा के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का कामकाज देश में तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं दिसम्बर 2025 में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के बिजलीघरों ने 87.11 प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) के सर्वोच्च स्तर को स्पर्श किया है। तथा 1840.67 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ.रोहित यादव तथा प्रबंध निदेशक श्री एस.के.कटियार ने इस उपलब्धि को शानदार टीम वर्क का परिणाम बताया है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण […]

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की

० रायपुर की IPHL देश की पहली NQAS प्रमाणित प्रयोगशाला बनी – छत्तीसगढ़ ने स्थापित किया राष्ट्रीय मानक ० केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ को दी बधाई ० मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आभार व्यक्त किया, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिला अस्पताल रायपुर स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) का प्रमाणन प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ सरकार को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में श्री नड्डा ने […]

वित्तीय समावेशन पर आधारित ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड 8 जनवरी को होगा प्रसारित

० उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देंगे ग्रामीण महिलाओं को प्रेरक संदेश रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड आगामी 08 जनवरी 2026 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड वित्तीय समावेशन की थीम पर आधारित होगा, जिसमें स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। इस विशेष एपिसोड में दुर्ग, बालोद एवं गरियाबंद जिलों की दीदियाँ अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव, नियमित बचत, ऋण, बीमा तथा डिजिटल लेन-देन जैसी वित्तीय सेवाओं ने उनके जीवन […]

मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।  

दुधली, बालोद में 9 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, स्थगन की खबरें भ्रामक

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को पहली बार प्राप्त हुई है। इस जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार से 15 हजार रोवर-रेंजरों के छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आगमन की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रोवर-रेंजरों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार […]

शहरों के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

० बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित ० न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई व्यापक चर्चा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिलासपुर शहर तथा बाह्य क्षेत्रों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते […]

स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में ही संपूर्ण विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन से परिचित कराते हुए देश का सम्मान बढ़ाया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सेंड ऑफ सेरेमनी समारोह में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव भारत की युवा ऊर्जा, रचनात्मकता और […]