मॉडल तानिया सिंह ने किया सुसाइड, मुसीबत में फंसा क्रिकेटर, IPL में मचा चुका है धमाल
नेशनल न्यूज़। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों से घिर गए हैं। सूरत की फेमस मॉडल तानिया सिंह की सुसाइड के बाद स्थानीय पुलिस ने अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। जांच में खुलासा हुआ है कि मॉडल तानिया ने अभिषेक को आखिरी कॉल की थी। अभिषेक शर्मा IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। तानिया की सुसाइड करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में SRH खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि अभिषेक तानिया सिंह (28 साल) के संपर्क में थे। हालांकि यह […]



