देश में जल्द दौड़ेंगी 50 अमृत भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान

  नेशनल न्यूज़। रेलवे से हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे लगातार इस पर काम करता है। वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता से उत्साहित होकर चलाई गई अमृत भारत एक्सप्रेस को जनता का खूब प्यार मिला है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने अब 50 अमृत भारत ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट “x “पर ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी। सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि अमृत भारत ट्रेन को बड़ी सफलता मिली है। इसके चलते 50 अमृत […]

विपक्षी गठबंधन को लगा बड़ा झटका : UP में सपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बने विपक्षी गठबंधन को सबसे बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला […]

पीएम मोदी ने भिलाई आईआईटी के स्थाई परिसर का किया वर्चुअल उद्घाटन, दी अन्य सौगात

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से वर्चुअली छत्तीसगढ़ को भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण करने के साथ कई सौगातें दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा व कुरुद स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में भिलाई से जुड़े। उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय […]

Shocking : अनुपमा फेम टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन, टीवी के दिग्गज कलाकारों में से थे एक

एंटरटेनमेंट न्यूज़। टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं। ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। अभिनेता के निजी […]

आज का इतिहास 20 फरवरी : ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत के आज ही के 1947 में आजाद होने की घोषणा की थी

सदियों तक अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों में कैद रहने के बाद भारत को आज ही के दिन 20 फरवरी 1947 को रिहाई मिली थी। भले ही हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन भारत के इतिहास के लिए 20 फरवरी की तारीख बहुत मायने रखती है। ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा इसी (20 February Ka Itihas) दिन की थी। वही सुभाष चंद्र बोस को भी इस दिन भारी नुकसान उठाना पड़ा था। तो चलिए जान लेते हैं। 20 फरवरी को हुई महत्त्वपूर्ण घटनाए 1547 – एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक […]

हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2024 : फ्रांस का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर, भारत 84 से 85वें स्थान पर फिसला

  नेशनल न्यूज़। 2024 के लिए नवीनतम हेनले पासपोर्ट सूचकांक जारी की गई है, जिसमें फ्रांस टाॅप स्थान वाला देश बनकर उभरा है, जिसने अपने पासपोर्ट धारकों को 194 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान की है। हालाँकि, भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में थोड़ी गिरावट आई है और यह पिछले साल की रैंकिंग की तुलना में 84वें से गिरकर 85वें स्थान पर आ गई है। भारतीय पासपोर्ट धारकों द्वारा वीज़ा-मुक्त यात्रा करने वाले देशों की संख्या 60 से बढ़कर 62 हो जाने के बावजूद, रैंकिंग में गिरावट अप्रत्याशित हो सकती है। फ़्रांस के साथ-साथ, सूचकांक में अग्रणी अन्य देशों में जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शामिल हैं। इसके विपरीत, पाकिस्तान […]

किसानों ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव,कल सुबह 11 बजे किसान करेंगे दिल्ली कूच,

दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से मसूर, उड़द, अरहर (तूर), मक्की और कपास की फसल पर अनुबंध की शर्त पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का प्रस्ताव किसानों ने नामंजूर कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता जारी रखेंगे। 21 फरवरी की सुबह 11 बजे दिल्ली कूच किया जाएगा। किसानों की तीन प्रमुख मांगें हैं। इनमें सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और बिजली अधिनियम वापस लेना शामिल हैं। पांच या सात साल के करार से प्रस्ताव से किसानों को कोई लाभ नहीं होगा, क्योंकि इस प्रस्ताव के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खरीद […]

केन्द्र सरकार शिक्षा के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी : केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

  ० नई शिक्षा नीति के अनुरूप बनाएंगे छत्तीसगढ़ की शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना का शुभारंभ किया ० छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों को पीएम श्री योजना के द्वितीय चरण में करेंगे शामिल ० मातृभाषा और स्थानीय भाषा में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई के लिए केन्द्र सरकार प्रारंभ करेगी भाषा चैनल रायपुर।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। भारत सरकार शिक्षा के विकास […]

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से एल्युमिनी एसोसिएशन के सदस्यों ने विज्ञान संस्थान तथा अनुदान की मांग की

रायपुर। साइंस कॉलेज, रायपुर के एल्युमिनी एसोसिएशन के पूर्व छात्रगण विलिस गुप्ता के नेतृत्व में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर साइंस कॉलेज, रायपुर को “राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान” बनाने की मांग रखी है । इस मांग पर धर्मेंद्र प्रधान ने आगामी सत्र में इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है । विलिस गुप्ता ने साइंस कॉलेज, रायपुर के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ‘डायमंड जुबली वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष में, “राशि 50 करोड़ की अनुदान” की मांग रखी है। धर्मेंद्र प्रधान ने इस अनुदान राशि को शीघ्र प्रदान करने का आश्वासन दिया है। एल्युमिनी एसोसिएशन के पूर्व छात्रों ने आज ही माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु […]

सेवानिवृत्त दिवस में कर्मचारियों को पेंशन का आदेश हो

० पेंशन प्रकरणों की तैयारी सेवानिवृत्ति के दो वर्ष पूर्व से किया जावे ० लंबित प्रकरणों में गति लाने संचालक पेंशन ने की समीक्षा रायपुर। संचालक कोष लेखा एव पेंशन महादेव कावरे ने  सभी संयुक्त संचालक कोष के साथ समीक्षा में पाया की राज्य में 800 से ज़्यादा पेंशन के प्रकरण लंबित हैं जैसे रायपुर संभाग में240, दुर्ग 100, बिलासपुर 253, बस्तर 117, सरगुजा 96. संचालक श्री कावरे ने सभी संयुक्त संचालकों को ज़िले में कलेक्टर द्वारा ली जाने वाली समय सीमा बैठक में समीक्षा करवाने , आयुक्त द्वारा भी समीक्षा करवाकर लंबित पेंशन प्रकरण को निराकरण के निर्देश दिये हैं. संचालक श्री कावरे ने पेंशन प्रकरणों के समीक्षा में […]