बीजेपी विधायक के बेटे ने मोटरसाइकिल सवार पर चढ़ाई कार, ‘हिट-एंड-रन’ का मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा विधायक के बेटे के खिलाफ ‘हिट-एंड-रन’ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपी बलवंत सिंह उर्फ लकी (34), भरतपुर-सोनहत (एसटी) सीट से विधायक रेणुका सिंह का बेटा है। रेणुका 2019 से 2023 तक केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री रह चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सालासर चौक पर रविवार […]

छत्तीसगढ़ में जनवरी में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, पेंड्रा और अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री तक पहुंचा

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर के रूप में वापसी होगी. अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. ठंड का प्रकोप राज्य के उत्तरी के साथ मध्य हिस्से में होगा. इस दौरान कुछ इलाकों में गहरा धुंध और कोहरा छाने की उम्मीद भी है. पिछले तीन दिन से राज्य में आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव स न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो गई थी. विक्षोभ आगे बढ़ चुका है जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट होने और ठंड का दौर शुरू होने की उम्मीद है. मौसम […]

आज का पंचांग 6 जनवरी : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति पौष 17, शक सम्वत् 1947, माघ कृष्ण, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 23, रज्जब 16, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 जनवरी 2026 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से सायं 06 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 18 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बकर 02 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 18 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह पर […]

आज का राशिफल 6 जनवरी : मेष, वृश्चिक और मीन राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,सप्ताह का पहला दिन उत्साहवर्धक रहेगा मेष राशि के जातकों के आज सप्ताह का पहला दिन उत्साहवर्धक रहेग। कार्यक्षेत्र में आज आपको नई ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंगे लेकिन इसके लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। आप आज वैवाहिक जीवन में सुख साधन पाएंगे। वृषभ राशि,आज कुछ नया काम भी शुरू कर पाएंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में अनुकूल है। आपको आज कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। विपरीत लिंगी […]

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व सामाजिक विकास को मजबूती प्रदान करने एसईसीएल ने किए ₹11.87 करोड़ के 4 सीएसआर एमओयू

  बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, प्रारंभिक बाल विकास तथा परियोजना-प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग ₹11.87 करोड़ की कुल लागत वाले विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर आज एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मार्गदर्शन में किए गए। स्वास्थ्य अवसंरचना सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य क्षेत्र में सीएसआर हस्तक्षेप के तहत, एसईसीएल द्वारा अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर आधारित एयर स्टेरिलाइजेशन तकनीक के माध्यम से प्रमुख शासकीय अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण, इनडोर एयर क्वालिटी एवं रोगी सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण […]

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर फिर हुआ अत्याचार ,विधवा के साथ बलात्कार के बाद आरोपियों ने पेड़ से बांधकर काट दिए बाल

दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही के कुछ दिनों में 4 हिंदुओं की हत्या के बाद अब एक हिंदू विधवा महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना झेनैदाह जिले के कालिगंज में नादिपारा इलाके में हुई। आरोप है कि यहां के दो स्थानीय बदमाशों ने 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दुर्दांत कृत्य के बाद महिला बेहोश हो गई और स्थानीय लोगों ने उसे […]

खरीफ 2025–26 के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की एमएसपी पर खरीद को मंजूरी

० किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय : दलहन एवं तिलहन उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन ० किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में निम्नानुसार फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर […]

डीएसआईआर ने धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु एनआईटी रायपुर को STREE परियोजना की स्वीकृत

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर सतत आजीविका के अवसर करेगी सृजित रायपुर। ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण एवं विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर को STREE (महिलाओं की आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कौशल विकास) परियोजना स्वीकृत की है। इस परियोजना की स्वीकृति का हस्ताक्षर समारोह 4 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जितेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। यह पहल एनआईटी रायपुर की कंपनी एनआईटी […]

मेकाहारा के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में हुई दुर्लभ ‘सर्जरी’, ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, फ़िर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

० स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर का छत्तीसगढ़ में पहला सफल उपचार ० स्वतः ही कैरोटिड आर्टरी फटने एवं उसके ऑपरेशन की राज्य में पहला मामला, विश्व में ऐसे केस में केवल 10 के रिकॉर्ड हैं मेडिकल जर्नल में दर्ज ० स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर (Spontaneous Carotid Artery Rupture (SCAR) की घटना बहुत ही ज्यादा दुर्लभ ० कैरोटिड आर्टरी गर्दन की उस धमनी को कहते हैं जो हृदय से मस्तिष्क में खून का प्रवाह करती है रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। गर्दन […]

अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर सख्त कार्रवाई,तीन आरोपी गिरफ्त्तार

रायपुर।अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में हथियार लहराने और गोलीबारी (firing shots) करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26 […]