बड़ा हादसा : घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा; दो बसों में हुई भीषण टक्कर, 40 यात्री घायल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में घने कोहरे की वजह से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आज सुबह तीन बजे दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज चल रहा है। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन-110 राया कट पर हुआ। जहां सुबह करीब 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद 31 घायलों को जिला अस्पताल में और […]



