मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, छायाचित्र प्रदर्शनी के राइटिंग वाल में युवाओं ने दिया फीडबैक

० ऑक्सीरीडिंग जोन में लगाई गई है प्रदर्शनी रायपुर।जनसंपर्क विभाग द्वारा नालंदा परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में राइटिंग वाल में लोग अपनी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं लिख रहे हैं। आज एक आगंतुक युवक व्यास ने लिखा कि मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी हैं। उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी में राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। इसका यह चौथा दिन है। प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा […]

विशेष लेख : सोगड़ा में रखी गई थी चाय उत्पादक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के पहचान की नींव

० गुरूपद संभवराम जी के मार्गदर्शन में 2010 में सोगड़ा के सर्वेश्वरी आश्रम में रोपे गए थे चाय के पौधे ० धार्मिेक आस्था के साथ सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण में भी आश्रम निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका रायपुर।जशपुर के चाय उत्पादक जिला के रूप में पहचान दिलाने की शुरूआत वर्ष 2010 में जिले के मनोरा ब्लाक में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम की तपोभूमि सोगडा से हुई थी। यहां चाय के पौधों का रोपण, अघोरेश्वर गुरूपद संभवराम जी के मार्गदर्शन में किया गया था। उनके मार्गदर्शन में चाय पत्ती की खुशबू जशपुर और भारत की सीमा से निकल कर चीन और जापान जैसे देशों तक पहुंचने लगी है। सोगड़ा में मई […]

सुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा ‘मास्टर प्लान’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, छत्तीसगढ़ को आगे ले जाएंगे ० जशपुर की पावन धरा पर अपने पहले सम्बोधन में व्यक्त किया संकल्प ० मुख्यमंत्री श्री साय ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ में शामिल हुए रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर आगे ले जाएंगे, हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज जशपुर की पावन धरा पर अपने प्रथम आगमन पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री […]

आज का राशिफल 29 दिसंबर : जानिए क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए कितना शुभ है आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नये निवेश में हाथ डाला, तो इससे आपको नुकसान होगा। हालांकि बिजनेस में आपकी एक के बाद डील फाइनल होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आपको संतान की संगत की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे आप पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। आपके कुछ डिसीजन […]

छत्तीसगढ़ की दो महिला कमांडों ने किया नक्सलियों का एनकाउंटर, मिला आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन

रायपुर। छत्तीसगढ़में नक्सलियों को ढेर करने वाले पुरुष जवानों की खबरें तो आपने पढ़ीं और सुनीं होंगी, लेकिन साल 2023 में पहली बार दो महिला आरक्षकों को भी आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन मिला. इन दोनों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में इनामी नक्सलियों को मार गिराया था. दावा है नक्सलियों का एनकाउंटर करने वाली ये प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की पहली महिला कमांडों हैं. जंगल में घुसकर किया था नक्सलियों का सफाया दरअसल, दंतेवाड़ा जिले में कटेकल्याण के गादम और जंगमपाल के जंगल में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद दंतेवाड़ा से डीआरजी (DRG) की महिला और पुरुष जवानों की टीम को रवाना किया गया था. जैसे […]

किसान के खाते में बेचने वाले थे 390 बोरी धान पकड़े गए,दलाल और कोचियों में मचा हड़कंप

  कोरिया। पूरे जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों में बड़ी संख्या में किसान, उपज के सही दाम प्राप्त करने के लिए धान विक्रय करने पहुंच रहे हैं।जिला प्रशासन इस बात की लगातार निगरानी में लगे हैं कि कहीं से भी अवैध धान परिवहन, भण्डारण न हो । बता दें सीमावर्ती जिले व मध्यप्रदेश राज्य से अवैध धान परिवहन की आशंका को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन इसे रोकने के लिए मुस्तैदी से जुटे हैं। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर व जिला प्रशासन के अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं। आज बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम को भाड़ी निवासी रामकृष्ण साहू द्वारा दो पिकअप वाहन […]

निधन : बी.एस. यादव

  गरियाबंद। जिला मुख्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता बी.एस. यादव (पीएचई) का आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय यादव लंबे समय से गरियाबंद में पदस्थ थे। उनके निधन पर नगरवासी एवं अधिकारी–कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान और उनके परिवार को इस दुख को सहने शक्ति प्रदान करने की कामना की।

प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को अब मिलेगी निःशुल्क सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा, देखें आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. संचालनालय स्वास्थ्य सेवाए छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों आदेश पत्र जारी किया है, जिसमें राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सालाना निःशुल्क संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है.  

बीजेपी के पदाधिकारियों की हुई बैठक, बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा आने वाले दिनों में तीन शक्तियों का दिखेगा मिश्रण

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही पदाधिकारियों की बैठक समाप्त हुई. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन और जिला अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए. जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई. वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि इसमें तीन शक्तियों का मिश्रण देखेगा. बैठक को लेकर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई. जिसमें आगामी दिनों के कार्यक्रम तय किए गए. प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन-जन […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौरभ सागर द्वार का किया लोकार्पण

० दीक्षा उपरांत जैन आचार्य सौरभ के 28 वर्षों पश्चात वर्ष 2012 में जशपुर आगमन के समय उनके द्वारा प्रवेश द्वार की रखी गई थी नींव ० जैन धर्म के संत सौरभ सागर के नाम पर निर्मित इस प्रवेश द्वार का लोकार्पण जशपुर के माटी पुत्र मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों होने पर नगरवासियों में छाई खुशी की लहर ० हेलीपैड से खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते पहुंचे लोकार्पण स्थल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पश्चात आज प्रथम जशपुर आगमन हुआ। उन्होंने शहर के कॉलेज रोड में बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित सौरभ सागर द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय […]