स्वच्छता सिर्फ सुविधा नहीं, विकसित और स्वस्थ समाज की बुनियाद है: शालू जिंदल

  भुवनेश्वर। जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय (रायगढ़) की कुलाधिपति शालू जिंदल ने कहा कि सुलभ और गरिमापूर्ण स्वच्छता केवल एक नागरिक सुविधा नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित समाज की अनिवार्य बुनियाद है। उन्होंने सामाजिक विकास में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होता है और सार्वजनिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। सोमवार को शालू जिंदल ने भुवनेश्वर नगर निगम की मेयर सुलोचना दास के साथ मिलकर एक पूर्ण सुसज्जित, ट्रक-माउंटेड ‘मोबाइल सैनिटेशन यूनिट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई यह इकाई शहर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों, त्योहारों […]

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला: 25 से ज्यादा चौकियों पर कब्जे का दावा, 100 से अधिक सैनिकों को मार गिराने का दावा

  इंटरनेशनल न्यूज़। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर पिछले पांच दिनों से संघर्ष जारी है। अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना की कार्रवाई के जवाब में अफगान सेना ने सीमा के पास कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। यह सीमा करीब 2,600 किलोमीटर लंबी बताई जाती है। अफगान अधिकारियों का दावा है कि कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर नियंत्रण कर लिया गया है। स्पिन बोल्डक में तीन चौकियों पर कब्जे के दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और एक सैनिक के पकड़े जाने का दावा किया गया है। अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खोस्त […]

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के तेज झटके, 4.3 तीव्रता से कांपी धरती

  इंटरनेशनल न्यूज़। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह भूकंप गेराश शहर के पास आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन पहले से जारी युद्ध जैसे हालात के बीच इस भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जंग के बीच दोहरी चुनौती ईरान इस समय अमेरिका और इज़राइल के साथ बढ़ते सैन्य टकराव का सामना कर रहा है। हालात को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने […]

4 मार्च को अम्बेडकर अस्पताल की OPD बंद, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

  रायपुर। होली के अवसर पर Ambedkar Hospital की चिकित्सा सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश जारी किए हैं।होली के दिन, यानी 4 मार्च को सरकारी अवकाश के चलते अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (OPD) बंद रहेगा। महत्वपूर्ण बातें इमरजेंसी सेवाएं: आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे पूर्ववत जारी रहेंगी। चिकित्सा तैयारी: सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड में रहेगा। सुरक्षा प्रबंध: अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। एम्बुलेंस सेवा: आवश्यकतानुसार मरीजों को DKS Hospital के सुपर स्पेशलिटी विभाग में […]

चारधाम यात्रा 2026: बदरीनाथ–केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

  देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। समिति की आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। चारधाम यात्रा के दौरान हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन विशेष पूजाओं के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। केदारनाथ धाम में वर्तमान विशेष पूजा शुल्क Kedarnath Temple में विभिन्न पूजाओं के लिए शुल्क इस प्रकार है— रुद्राभिषेक पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹7,200 अभिषेक पूजा – ₹9,500 लघु रुद्राभिषेक – ₹6,100 षोडशोपचार […]

यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस–इको वैन की टक्कर में 6 की मौत

  हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास Yamuna Expressway पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इको वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए, जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कैसे हुआ […]

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज: जानें सूतक काल, समय और धार्मिक उपाय

3 मार्च 2026 को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा, इसलिए ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका सूतक काल भी प्रभावी माना जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण सूर्य की सिंह राशि में लग रहा है। आइए जानते हैं ग्रहण से जुड़े नियम, सूतक काल और धार्मिक उपाय। चंद्र ग्रहण में क्या करें? इस दिन मंत्र जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र तथा चंद्र मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः” का जप करना शुभ होता है। अपने […]

पश्चिम एशिया में भड़का सैन्य टकराव: अमेरिका ने नागरिकों को तुरंत वापसी का निर्देश

  इंटरनेशनल न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। इस्राइल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की जवाबी प्रतिक्रिया ने पूरे पश्चिम एशिया में हालात को अत्यंत संवेदनशील बना दिया है। बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र के कई देशों में रह रहे अपने नागरिकों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर लौटने की अपील की है। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खतरा गंभीर है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन देशों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें Bahrain, Kuwait, Egypt, Lebanon, Iran, Oman, Iraq, Qatar, Israel, Saudi Arabia, Syria, Jordan, United […]

आज का राशिफल 3 मार्च :आज चंद्रमा केतु युति से बनेगा ग्रहण योग, जानें मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष राशि,आर्थिक रूप से पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है आज का फोकस आपके दिल और गतिविधियों के ‘पुनर्जन्म’ पर है। ग्रहण आपके पांचवें भाव को प्रभावित कर रहा है, जो आपको उन पुराने शौक या प्रोजेक्ट्स को छोड़ने का साहस देगा जो अब आपके काम के नहीं हैं। प्रेम संबंधों में शुक्र-शनि की युति आपको थोड़ा गंभीर या अकेला महसूस करा सकती है। पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने के बजाय खुद की आंतरिक शांति पर ध्यान दें। करियर में तरक्की थोड़ा रूककर सोच-समझकर चलने से मिलेगी। वक्री बुध की वजह से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर टाल दें। आर्थिक रूप […]

आज का पंचांग 3 मार्च : आज फाल्गुन पूर्णिमा तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

  3 मार्च 2026 को फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है, जिसे देशभर में होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। आज कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपके सामाजिक प्रभाव को बढ़ाने की अच्छी संभावना दिखा रही है। चंद्रदेव आज सिंह राशि के मघा नक्षत्र में विराजमान हैं, जो आपके स्वभाव में परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ाएंगे। क्योंकि मघा नक्षत्र के देवता ‘पितृ’ (पूर्वज) हैं और इसके स्वामी केतु हैं, इसलिए आज का दिन अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेने और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए बहुत खास है। आज ‘सुकर्मा’ योग रहेगा, जो नए कार्यों की शुरुआत और यश-कीर्ति में वृद्धि के लिए अत्यंत […]