सीजी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल ने दिया इस्तीफा

रायपुर। सीजी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद अगले ही दिन सचिव उर्जा को इस्तीफा भेज दिया था। पिछले वर्ष एमडी बनने के बाद से बघेल एक्सटेंशन पर सेवारत थीं। राज्य सरकार ने इस्तीफा मंजूर करते हुए एमडी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मनोज खरे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। खरे का भी कार्यकाल खत्म हो गया है और सरकार ने मार्च तक एक्सटेंशन दिया है। यह दोनों आदेश कल जारी किए गए हैं।

Paratha Special Recipe: प्याज पराठा

प्याज पराठा बनाने के लिए सामग्री गेहूं आटा- 2-3 कप प्याज- 2-3 अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून अजवाइन- 1/2 टी स्पून चाट मसाला- 1 टी स्पून घी- 4 टी स्पून हरी मिर्च- 3-4 हरा धनिया कटा- 2 टेबलस्पून नमक- स्वादानुसार प्याज का पराठा बनाने का तरीका ० स्वादिष्ट प्याज का पराठा ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को पतले और लंबे आकार में लच्छेदार काटें. ० इसके बाद प्याज में अजवाइन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया समेत अन्य सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख […]

ग्रीस से आये निक दंपत्ति ने देखी अटल जी की प्रदर्शनी, कहा पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानना अच्छा अनुभव

0 प्रदर्शनी में मौजूद जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर से ली विस्तार में प्रदर्शनी की जानकारी रायपुर।ग्रीस से निक दंपत्ति भारत पर्यटन के लिए आया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर की खूबसूरती सुनकर ये दंपत्ति रायपुर भी आया। आज उन्हें अटल जी तथा छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुँचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। श्री ठाकुर से उन्होंने अटल जी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। अटल जी को लगा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे […]

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण

० रायगढ़ में 6.40 एकड़ में बना है भव्य अग्रोहा धाम ० मानवता की सेवा में अग्रवाल समाज अग्रणी: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित अग्रोहा धाम का लोकार्पण किया। महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहा धाम का निर्माण 6.40 एकड़ में हुआ है। अग्रोहा धाम सर्व समाज के सामाजिक कार्याे के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। अग्रोहा धाम मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन है। इसका निर्माण रायगढ़ के जिंदल रोड रायगढ़ में वृंदावन कालोनी के सामने कराया […]

आज गुरुवार : विधि-विधान से करें भगवान विष्णु की पूजा, गुरु पुष्य का योग नए कामों में दिलाएगी सफलता

पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, इंद्र योग, तैतिल करण, गुरुवार दिन और दक्षिण दिशाशूल है. 28 दिसंबर को रात्रि के समय गुरु पुष्य योग बन रहा है, जो अगले दिन सुबह 07:13 एएम तक रहेगा. पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार के दिन होता है तो उस दिन गुरु पुष्य योग बनता है. गुरु पुष्य योग में सोना खरीदना शुभ होता है. इस दिन आप नए काम का शुभारंभ कर सकते हैं. इस योग में कार्य करने से सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना होती है. बिजनेस की दृष्टि से भी गुरु पुष्य योग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. वहीं पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. […]

आज का इतिहास 28 दिसंबर : एक सफल भारतीय उद्योगपति थे जिन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना करने वाले धीरूभाई अंबानी का जन्म 1932 में हुआ था

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारत की व्यापक रूप से आधारित एक राजनीतिक पार्टी है। जिसकी स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। सन् 1885 में गठित, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए भारतीय आंदोलन पर हावी थी। इस पार्टी ने बाद में स्वतंत्रता के समय से भारत की अधिकांश सरकारों का गठन किया। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 28 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिन किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 28 दिसंबर से जुड़ा भारतीय […]

आज का राशिफल 28 दिसंबर : जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि, किनके लिए है आज का दिन शुभ

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी नए काम के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई विरोधी आपका मित्र बन सकता है,जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए […]

अयोध्या में चहुंओर गूंज रहा जय श्रीराम, रामलला के स्वागत में सड़कों को रोशन करेंगे 40 सूर्यस्तंभ

अयोध्या। रामनगरी इन दिनों राममय हो चुकी है। रामनगरी के कोने-कोने में उल्लास छलक रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है, लेकिन उससे पहले ही रामलला के दर्शन को देश-विदेश के श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। हर मन में सिर्फ रामलला के दर्शन की लालसा दिख रही है। अयोध्या में रोजाना 50 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। राममंदिर निर्माण का साक्षी बनने के लिए पूरा भारत तो उमड़ ही पड़ा है, विश्व के कोने-कोने से भी भक्त पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह 10:30 बजे रामजन्मभूमि पथ पर भक्तों का रेला लगा था। इस रेले में देश-विदेश के श्रद्धालु नजर आ रहे थे। कोई गुजरात से था, तो […]

Ayodhya: अयोध्या स्टेशन का बदला गया नाम, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा

नेशनल न्यूज़। अयोध्या जंक्शन का नाम बदल दिया गया है। अब इसे अयोध्या धाम जंक्शन के रूप जाना जाएगा। अयोध्या से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की। बीते दिनों सीएम योगी ने अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण करते हुए स्टेशन का नाम बदलने की इच्छा जाहिर की थी। सांसद लल्लू सिंह ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद कहा है। लल्लू सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन के अयोध्या जंक्शन का नाम, जनभावनाओं की अपेक्षा के अनुरूप, परिवर्तित कर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है. जिसके लिये […]

Big Bus Accident: डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले, घायल अस्पताल में भर्ती

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार रात आठ बजे डंपर से टक्कर के बाद बस में आग से 13 यात्री जिंदा जल गए। 18 से अधिक झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। निजी बस में 45 यात्री सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एसपी विजय खत्री ने भी इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। रात करीब साढ़े 8 बजे गुना जिले में डंपर से टकराने […]