बीजापुर : गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक

बीजापुर। बीजापुर जिला मुख्यालय में स्थापित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री (Bijapur Garment Factory) में अचानक आग (FIRE) लग गई। आग इतनी भाषण थी की लाखों के कपड़े जलकर खाक हो गए। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। बता दें कि ये फैक्ट्री माँझीगुड़ा (Factory Manjhiguda) में है। गारमेंट फैक्ट्री में धुआं फैला हुआ है। पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।  

आज का इतिहास 6 नवंबर : 1913 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया था

देश और दुनिया में 6 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 6 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1913 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया था। 1943 में 6 नवंबर को ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को साैंप दिया गया था। 6 नवंबर का इतिहास (6 November Ka Itihas) इस प्रकार है: ० 2000 में आज ही के दिन ज्योति बसु […]

अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने जीता ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब

  रायपुर। लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने खिताब अपने नाम कर लिया है. इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर के रूप में उन्हें 20 लाख रुपये की इनामी धनराशि और कार मिला है. इस सीजन रैपर और सिंगर बादशाह, किरण खेर और शिल्पा शेट्टी ने जजेस की कुर्सी संभाली. बता दें कि रियलिटी शो का आयोजन अर्जुन बिजलानी द्वारा किया जाता है. छह फाइनलिस्टों के प्रदर्शन के बाद विनर का नाम अनाउंस किया गया. जिसमें अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी, जीरो डिग्री क्रू, महिला बैंड, गोल्डन गर्ल्स, द ए.आर.टी., रागा फ्यूजन ने फिनाले एपिसोड की शूटिंग की है. इन छह फाइनलिस्टों […]

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 7 को संजारी बालोद में करेंगी चुनावी सभा

रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 7 नवंबर को संजारी बालोद में आ रही हैं। यहां प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं कुरूद में प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आमसभा लेंगी। वैसे 7 नवंबर को मतदान होना और चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का ये अंतिम दौरा होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है। पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है।  

Diwali Special Pakwan Recipe: गुड़ वाली मठरी

सामग्री गुड़ गेहूं का आटा सौंफ अजवायन देसी घी/ रिफाइंड तलने के लिए तेल या घी विधि ० सबसे पहले गुड़ को पानी में डालकर थोड़ा गर्म कर ले ताकि वह अच्छे से घुल जाए। ० गुड़ के पानी में अच्छे से मिल जाने के पश्चात उसे छान ले ताकि कोई गंदगी इत्यादि हो तो वह निकल जाए। ० अब आटे में सौंफ व अजवायन अच्छे से मिला ले। ० अब इस आटे को गुड़ वाले पानी के साथ गूँथ ले। ० आटे को गूंथने के पश्चात उसे आधे घंटे के लिए गीले सूती के कपड़े में लपेटकर रख दे। ० आधे घंटे बाद इसकी लोइयां बनाकर छोटी-छोटी पूड़ी आकार […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड, उत्तर से आने लगी है ठंडी हवाएं

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम के मिजाज फिर से बदलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गई है, इसके चलते अब आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर के अलावा सारंगढ़, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम व न्यूनतम […]

बसपा चीफ मायावती 9 नवंबर को आएंगी छत्तीसगढ़, जैजैपुर और बिलासपुर में करेंगी चुनावी सभा

रायपुर। बसपा चीफ मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं. प्रवास के दौरान वे जैजैपुर और बिलासपुर जाएंगी. जहां वे जनसभाओं को संबोधित करेंगी. मायावती पहले सुबह 11 बजे जैजैपुर में हसौद तहसील मैदान में सभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वे बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगी. जैजैपुर में सक्ती, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, जशपुर, महासमुंद जिले के विधानसभाओं के कार्यकर्ता और आम जन शामिल होंगे. इसी तरह बिलासपुर में 27 विधानसभाओं के कार्यकर्ता और आमजन सभा में शामिल होंगे. जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़, कोरिया, बेमेतरा, कोरबा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बलौदाबाजार, कसडोल, भाटापारा, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, […]

नेपाल : भूकंप ने तबाह किए 10000 से अधिक मकान, लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात

इंटरनेशनल न्यूज़। नेपाल में शुक्रवार को भूकंप बड़ी तबाही लेकर आया था। जलजले से जाजरकोट में 905 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 2745 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं रुकुम पश्चिम में भूकंप से 2,136 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 2,642 घरों को आंशिक व 4,670 घरों को सामान्य नुकसान पहुंचा है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में नीचे हजारों लोग रात बिता रहे हैं। इसी बीच रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम जाजरकोट पहुंच चुकी है। काठमांडो स्थित भूकंप मापन एवं अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ […]

दौसा में रेलवे ट्रैक पर गिरी अनियंत्रित यात्री बस, 4 की मौत , दो दर्जन से ज्यादा घायल

नेशनल न्यूज़। राजस्थान में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा दौसा के कलेक्ट्रेट सर्किल के पास हुआ है, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। बता दें, बस पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी थी। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एडीएम दौसा राजकुमार कासवा ने बताया कि हादसे के बाद 28 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, बाकी 24 घायलों का इलाज किया जा रहा है। ट्रेनों का आवागमन बधित हादसे के बाद […]

आज का राशिफल 6 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके किसी मित्र से आज आपका किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप बिजनेस की किसी खास डील को फाइनल करेंगे, उसमें आप अपने विरोधियों से नहीं पूछेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी गलती के लिए आपको दंड मिल सकता है। आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनों की गलतियों को अनदेखा ना करें, नहीं […]