शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पंहुचा, अभी और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चपेट में है। पूरे प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। प्रदेशभर में पड़ रही हाड़ कंपाने वाले ठंड नलोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में और ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। बात करें तापमान की तो प्रदेश भर में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर […]

आज का राशिफल 16 दिसंबर : मिथुन, तुला और धनु राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर लाभदायक, मिलेगा आदित्य मंगल योग का लाभ

मेष राशि,आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन बहुत शुभ और मंगलकारी रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वस्त्र और आभूषण से संबंधित कारोबार से जुड़े जातकों आज आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपको आज पड़ोसियों और मित्रो से भी सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। दिन के आरंभ से भी आप सक्रिय नजर आएंगे। लेकिन एहतियात के तौर पर जोखिम लेने से बचें। आज भाग्य आपका […]

आज का पंचांग 16 दिसंबर : आज पौष द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 25, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 02, जमादि उल आखिर 24,हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 49 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज […]

छत्तीसगढ़ में GST विभाग की सख्ती ,बिलासपुर के बाद कोरबा-रायपुर में बड़ी रेड, जांच जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में वस्तु एवं सेवा कर (GST) चोरी के मामलों पर स्टेट GST विभाग की सख्ती लगातार जारी है। हाल ही में बिलासपुर में तीन बड़े कोयला कारोबारियों के यहां छापेमार कार्रवाई के बाद अब विभाग ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में स्टेट GST की टीम ने आज कोरबा जिले में दो बड़े कोयला कारोबारियों और राजधानी रायपुर में एक बड़े कोयला कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान कारोबारियों के कार्यालय, गोदाम और अन्य व्यावसायिक परिसरों में दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, स्टेट GST टीम को आशंका है कि इन […]

IPS Transfer : आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार बने महासमुंद के पुलिस अधीक्षक, आदेश जारी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार को महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एस आई बी (Special Investigation Branch) में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। गृह विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभात कुमार को अस्थायी तौर पर महासमुंद जिले के SP के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रभात कुमार महासमुंद पुलिस की नई जिम्मेदारी संभालेंगे और जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, […]

अदाणी विद्या मंदिर सरगुजा को मिला एनएबीईटी मान्यता प्रमाणपत्र; ग्रामीण छत्तीसगढ़ का पहला स्कूल बना, जिसे प्राप्त हुआ यह राष्ट्रीय सम्मान

  उदयपुर, अम्बिकापुर . अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनएबीईटी) से प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। इस मान्यता के साथ एवीएम सरगुजा ग्रामीण छत्तीसगढ़ का पहला विद्यालय बन गया है, जिसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए यह सख्त मूल्यांकन आधारित राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय की शैक्षणिक, शिक्षण-अधिगम तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएँ राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं। यह उपलब्धि अदाणी फाउंडेशन की समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके माध्यम […]

दिल्ली में मेसी ने की जय शाह से मुलाकात, टी20 विश्व कप के लिए दिया निमंत्रण

स्पोर्ट्स न्यूज़। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज दिल्ली में हैं और यह उनके GOAT इंडिया टूर का तीसरा और अंतिम दिन है। अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस कार्यक्रम में मेसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने दिग्गज फुटबॉलर को अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए निमंत्रण दिया और टिकट भेंट की।   भारत दौरे के आखिरी दिन मेसी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे। तीनों ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात […]

दिल्ली मुख्यालय में जेपी नड्डा और अमित शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी, कई नेता रहे मौजूद

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की। वहीं इसके बाद पार्टी कार्यालय में तमाम भाजपा नेताओं ने नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। बता दें कि नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 हो हुआ था। नितिन को जब कार्यकारी अध्यक्ष बने तो उनकी उम्र 45 साल है और भाजपा की उम्र भी इतनी ही है। […]

लाल किले में गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा

० 180 देशों के प्रतिनिधियों ने किया छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिवादन रायपुर। छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं। समारोह में बिलासपुर के गेड़ी नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को काफी सराहा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गेडी नर्तक दल को बधाई […]

तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 4 गौवंशों की मौत, फिर हुआ तस्करी का खुलासा ,तस्कर मौके से फरार

  सरगुजा। सरगुजा जिले में तेज रफ्तार पिकअप वाहन के पलटने के बाद गौ तस्करी का खुलासा हुआ। इस हादसे में कई गौवंशों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बतौली–बगीचा मुख्य मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में गौवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। वाहन में कुल 9 गौवंश लोड थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गौवंश गंभीर रूप […]